स्कूलों में वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने पर खर्च की जाएगी राशी: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने 11 सरकारी स्कूलों को दिए 11.63 लाख रुपए के चैक

by

होशियारपुर, 13 जुलाई:
चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर कर्मजीत कौर ने आज जिले के 11 सरकारी स्कूलों को पीने वाले पानी के लिए वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए 11.63 लाख रुपए के चैक सौंपे। वीरवार अपने कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी(ए) संजीव गौतम को चैक सौंपते हुए चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर के साथ-साथ आधारभूत ढांचा भी मजबूत हो रहा है।
चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने कहा कि आज सरकारी हाई स्कूल कमालपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनहोता, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लंगरपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नंगल खुर्द, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सींघोवाल, सरकारी हाई स्कूल कोट पटियाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल रसूलपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल खिच्चियां, सरकारी प्राइमरी स्कूल शेरगढ़, सरकारी प्राइमरी स्कूल भीखोवाल व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बाडिय़ा कलां में वहां की जरुरत के हिसाब से वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए राशी दी गई है। इस मौके पर उनके साथ आंकड़ा सहायक धरमिंदर सिंह, जूनियर सहायक विजय कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का किया पर्दाफाश : पकड़े गए चारों आरोपियों से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का पर्दाफाश : 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार : विजिलेंस की छापेमारी के बाद गिरी गाज

चंडीगड़ :  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट ने राहुल-प्रियंका से की मुलाकात

10 जनपथ पर हुई बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महिला विंग, लीगल विंग, यूथ विंग व 6 जिलों के प्रधानों सहित 16 नई नियुक्तियां : किसानों व मजदूरो के हर संघर्ष में आल इंडिया जाट महासभा साथ देगी – हरपुरा

आल इंडिया जाट महासभा का किसी राजनीतिक पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं, निजी तौर पर कोई किसी भी पार्टी भी पार्टी के साथ जुड़ा हो सकता – हरपुरा गुरप्रताप सिंह भुल्लर लीगल विंग पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!