आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट के नि:शुल्क कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप 15 को: डिप्टी कमिश्नर

by

बी.टैक(सी.एस), बी.टैक(आई.टी), बी.सी.ए, एम.सी.ए, एम.एस.सी(आई.टी) कर चुके विद्यार्थी इस कोर्स के लिए करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
होशियारपुर, 13 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियारपुर शहर में पहली बार नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट के कोर्स करवाए जा रहे हैं। यह कोर्स लैमरिन टैक यूनिवर्सिटी पंजाब व आई.बी.एम के नेतृत्व में मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में नि:शुल्क करवाए जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि देश विदेश में इंडस्ट्री में इन कोर्सों में ट्रेंड नौजवानों की अधिक बढ़ रही जरुरत को देखते हुए यह कोर्स शुरु किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने बी. टैक (सी.एस), बी. टैक (आई.टी), बी.सी.ए, एम.सी.ए, एम.एस.सी (आई.टी) की है, वे इस कोर्स के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 15 दिसंबर सुबह 11 बजे एम.एस.डी.सी बिल्ंिडग, सरकारी आई.टी.आई कांप्लेक्स, जालंधर रोड होशियारपुर में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में आई.बी.एम व वैब डेवलेपमेंट के एक्सपर्ट बुलाए जा रहे हैं जो कि विद्यार्थियों को इन कोर्सों के बारे में अधिक जानकारी देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 योग कक्षाओं में जाकर शारीरिक व मानसिक तनाव से मुक्त जीवनशैली अपनाएं लोगः DC कोमल मित्तल

ब्लाक भूंगा में में “सी.एम. दी योगशाला” के अंतर्गत 16 योग कक्षाएं जारी होशियारपुर, 26 नवंबरः जिले के ब्लाक भूंगा में “सी.एम. दी योगशाला” कार्यक्रम के तहत 16 योग कक्षाएं चल रही हैं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी गांवों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों व डिप्टी स्पीकर को सौंपेगी मांगपत्र

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: बीत भलाई कमेटी (इलाका बीत) गढ़शंकर की विशेष बैठक गांव अचलपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस ने की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया...
article-image
पंजाब

श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी का जन्म दिवस 1 जनवरी को मनाया जाएगा श्रद्धा पूर्वक: प्रीति महंत

गढ़शंकर । विश्व अमन शांति के लिए निरंतर 51साल तक तपस्या करने के उपरांत गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्मलीन होने वाले श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी के जन्म दिवस...
article-image
पंजाब

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस को पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से पीड़ित मिल कर्मचारी परेशान

गढ़शंकर, 31 जुलाई।  स्थानीय तहसील के गाँव रामपुर बिल्लों निवासी एक दिहाड़ी मिल कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने एक महीना बीत जाने के बावजूद कोई...
Translate »
error: Content is protected !!