ऊना में होगा पहला स्वर्ण जंयति पंचायती राज सम्मेलन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यतिथि 4 फरवरी को प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों पर उपायुक्त राघव शर्मा ने की बैठक

by

ऊना (27 जनवरी)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 4 फरवरी को ऊना प्रवास पर रहेंगे और प्रदेश के पहले स्वर्ण जंयति पंचायती राज सम्मेलन में मुख्यतिथि होंगे। यब बात उपायुक्त राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक में कही।

बैठक में उन्होंने कहा कि पंचायती राज सम्मेलन पुलिस ग्राउंड झलेड़ा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला की 245 ग्राम पंचायतों के सभी नवनिर्वाचित प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, पंचायत समिति तथा जिला परिषद सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों का सभा स्थल पर विकास खंड वार पंजीकरण किया जाएगा। पांचों ब्लॉक के अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे और इसी अनुरूप उनके बैठने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पहला स्वर्ण जंयति पंचायती राज सम्मेलन ऊना में आयोजित किया जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।

स्वर्ण जंयति थीम पर आयोजित होगा सम्मेलन

डीसी ने कहा कि पंचायती राज सम्मेलन स्वर्ण जयंति थीम पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के विकासात्मक स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसे पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जंयति वर्ष पर आधारित रखा जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसी थीम पर होंगे। उन्होंने अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल, सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम मान के रिश्तेदारों के घर हुई बड़ी चोरी : चोर ले उड़े 20 तोला सोना

संगरूर : पंजाब के सीएम भगवंत मान के रिश्तेदार के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कैसे वे घर में घुसे और कमरों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत में मंडी लोक सभा सीट से होगी कांटे की टक्कर : कंगना के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उनकी मां और राज्य पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शनिवार को यह ऐलान किया। विक्रमादित्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पक्का र्मोचा : प्रदूषण व ओवरलोडिड टिप्परों को लेकर लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी दुारा दिन रात का लगाया पक्का र्मोचा आज आठवें दिन भी रहा जारी

तहसीलदार तपन भनोट के नेतृत्व में एक दर्जन विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिकायते सुनी अधिकारियों ने धरना उठाने को कहा तो संघर्ष कमेटी ने कहा कि ठोस कार्रवाई करें गढ़शंकर: लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ्य होने की भी कामना की

चम्बा (ककीरा) , 28 अक्टूबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचनाकर लोगों को कर्तव्य-प्रणायता एवं सत्य का मार्ग दिखलाया है । वे आज...
Translate »
error: Content is protected !!