पक्का र्मोचा : प्रदूषण व ओवरलोडिड टिप्परों को लेकर लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी दुारा दिन रात का लगाया पक्का र्मोचा आज आठवें दिन भी रहा जारी

by

तहसीलदार तपन भनोट के नेतृत्व में एक दर्जन विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिकायते सुनी
अधिकारियों ने धरना उठाने को कहा तो संघर्ष कमेटी ने कहा कि ठोस कार्रवाई करें
गढ़शंकर: लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी दुारा प्रदूषण व ओवरलोडिड मामले को लेकर गांव मैहिंदवानी में लगाए पक्के र्मोचे को लेकर कल गढ़शंकर में एसडीएम के साथ कमेटी सदस्यों की मीटिंग हुई तो आज तहसीलदार के नेतृत्व में अधिकारियों की पूरी टीम ने मैहिंदवानी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और संघर्ष कमेटी की शिकायतों व समस्याओं को सुना और संघर्ष कमेटी की शिकायतों व समस्याओं को जायज बताते हुए कहा कि हम लोगो के साथ है और आपकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। संघर्ष कमेटी को धरना उठा लेना चाहिए।
तहसीलदार तपन भनोट व डीएसपी दलजीत सिंह खख की अगुआई में विभिन्न पुलिस विभाग, प्रदूषण र्बोड, माईनिंग विभाग, वन विभाग, पीडल्यूडी, पंजाब जल स्त्रोत, राजस्व विभाग सहित करीव एक दर्जन विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गांव मैहिंदवानी में पहुंचे और लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग कर उनकी शिकायतें व समस्या जानी और फिर धरने पर बैठे लोगो व संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश में लगे एक उद्यौगिक ईकाई दुारा गांव मैहिंदवानी में दफा चार की उलंघना कर खनन करने और संबंधित विभाग दुारा कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए और जमीन में प्रदूषित पानी डालने व खनन करने वाली जगह दिखाई। जिस पर तहसीलदार तपन भनोट ने सभी को अश्वासन दिलाया कि पूरी रिर्पोट तैयार कर जिलाधीश को सौंप दी जाएगी। जिसके बाद जो भी कार्रवाई बनती हुई की जाएगी। इसके ईलावा डीएसपी ने ओवरलोडिड टिप्परों को चलने को बंद करवाने का अशवासन दिया। तहसीलदार तपन भनोट व डीएसपी दलजीत सिंह खख ने संघर्ष कमेटी से धरना उठाने की अपील की तो संघर्ष कमेटी ने कहा कि हम ईलाके के लोगो से सलाह मशविरा करेगें लेकिन उससे पहले ठोस कार्रवाई होनी चाहिए तभी धरना बंद किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हम सिर्फ उद्योग से जुड़े ओवरलोडिड बाहनों व रेत बजरी के ओवरलोडिड टिप्परों को ही रोक रहे है। आम लोगो के व अन्य वाहनों को नहीं रोक रहे। संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने अधिकारियों से प्रदूषण का समाधान करने और ओवरलोडिड टिप्परों को सडक़ों पर चलना बंद करवाने की मांग की।
इस दौरान कमेटी के प्रधान अशोक कुमार, सरपंव रमेश लाल, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह राणा, कैप्टन प्रकाश लादी, कैप्टन तेलू राम, पंच हरबंस लाल, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह, नंबरदार अजिंद्र सिंह, राम जी दास चौहान, गरीब दास बीटन, गिरधारी लाल, सरपंच कमल कटारिया, हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर के पूर्व उपप्रधान मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो : पक्के र्मोचे में महिलाए व लोग और अधिकारी प्रदूषण की स्थिति और खनन वाली जगह का दौरा करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली के टायर के नीचे आने से मौत : गुस्साए लोगो ने गढ़शंकर शहर के बंगा चौक में शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने ट्रैकटर चालक व मालिक के खिलाफ किया मामला दर्ज, चालक ग्रिफतार

टिप्परों और ट्रैकटर ट्रालियों का सडक़ों से गुजरने का समय तय किया जाए : निमषा महिता बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली दुारा आगे निकलने पर एकटिवा स्वार को तेजी से कट मारने से एकटिवा स्वार...
article-image
पंजाब

510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक क ार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल की एक राज्यसभा सहित देश की 37 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम किया घोषित, 16 मार्च को मतदान

एएम नाथ। नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे राज्यसभा (Council of States) के 37 सदस्यों की रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाएं सभी पात्र युवा: एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा

बड़सर 07 अक्तूबर।  निर्वाचन क्षेत्र 39-बड़सर की राजकीय उच्च पाठशाला बुंबलू में शनिवार को बूथ स्तरीय चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. रोहित...
Translate »
error: Content is protected !!