आंगनवाड़ी केंद्र ढनकरी-2 में वृत्त स्तरीय जागरुकता शिविर आयोजित : सही खान-पान ही बचा सकता है एनीमिया से – अनिल कुमार

by
रोहित भदसाली। भोरंज 12 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण माह के तहत वीरवार को आंगनवाड़ी केंद्र ढनकरी-2 में वृत्त स्तरीय जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पलम का पौधा लगाकर शिविर की शुरुआत की।
इस अवसर पर अनिल कुमार ने बताया कि पोषण माह के दौरान पांच मुख्य विषयों पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है तथा इन विषयों पर आधारित कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पौष्टिक एवं संतुलित आहार हमें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। विशेषकर, छोटे बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के आहार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
शिविर के दौरान आयुष विभाग की ओर से फ्री एनीमिया चेकअप कैंप भी लगाया गया, जिसमें 51 लोगों के एचबी और ब्लड शुगर की जांच की गई। डॉ. विजेंद्र कुमार ने उपस्थित मातृशक्ति को एनीमिया के कारणों, लक्षणों और इसकी रोकथाम पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि देश की हर दूसरी महिला एनीमिया से ग्रस्त है। खान-पान में सुधार करके हम एनीमिया जैसे रोग से बच सकते हैं। हरी सब्जियां, गुड़, चना और आयरन युक्त भोजन लेने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने खाने में गेहूं को कम करके मोटे अनाज का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के अनुसार आहार पद्धति को अपनाकर हम अपने आहार को सुपाच्य बना सकते हैं। इस अवसर पर योगाभ्यास भी करवाया गया।
शिविर के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए और पोषण मटके की स्थापना की। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 5 स्थानीय बेटियों को मैडल एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। वृत्त की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और एक सहायिका को उनके अनुकरणीय काम के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वृत्त पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर ने भी पोषण अभियान की जानकारी दी। शिविर में स्थानीय पंचायत प्रधान माया शर्मा, वार्ड सदस्य अवतार सिंह और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 माह की बच्ची कोरोना पॉजिटिव : निमोनिया के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज में थी भर्ती

एएम नाथ। कांगड़ा :  कुछ समय पहले पूरी दुनियां को कोरोना बीमारी ने हिला कर रख दिया था, कोरोना की बजह से लाखों लोगों की जाने चली गई थी। अब कोरोना के लंबा अरसा बीत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की तीनों यूनिवर्सिटी में कॉमन कैलेंडर होगा, पंजाब सरकार के पोर्टल से होंगे एडमिशन

चंडीगढ़ : पंजाब की तीन यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, अब एक कॉमन कैलेंडर फॉलो करेंगी। तीनों यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस भी पंजाब सरकार के एडमिशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए छात्रावास की सौगात, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली 4.99 करोड़ की स्वीकृति

रोहित जसवाल।  हरोली, 19 जुलाई। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा हरोली स्थित प्रो. सिम्मी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

89.58 लाख रुपए की लागत से बनेगा डैम, 17 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचितः कंवर

ऊना, 17 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत डोहगी में 89.58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चैक डैम के निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!