ऊना शहर में 22.48 करोड़ से 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा : सत्ती

by
जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
ऊना, 11 मई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल िंसह सत्ती ने आज जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निदेश दिए ताकि समयसीमा के भीतर उन्हें पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्य के पूर्ण होने में कोई अड़चन आती है तो, उच्चाधिकारियों को उससे अवगत करवाया जाए ताकि समुचित समाधान करके कार्य पूर्ण किए जा सके।
इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना शहर की महत्वाकांक्षी वर्षा जल निकासी योजना के तहत 22.48 करोड़ से 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा है। इन नालों का चैनलाईजेशन करके शहर का सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड और ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा जिससे शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान होगा। सत्ती ने चैनलाइजेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जुलाई माह तक चैनलाईजेशन पूर्ण की जा सके और आगामी बरसात में शहर के लोगों को जल भराव की समस्या न झेलनी पड़े।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शहर की वर्षा जल निकासी परियोजना के तहत अरनियाला नाला पर लगभग 8.31 करोड़ रुपये, कोटला नाला पर 4.31 करोड़, न्यू फ्रेडस कॉलोनी नाला पर 2.70 करोड़, रामपुर नाला पर 3.89 करोड़ और सब्जी मंडी, होटल नटराज व मिनी सचिवालय मेन पर 3.16 करोड़ व्यय किए जाएंगे।
सत्ती ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं जो 80 प्रतिशत पूर्ण किए जा चुके हैं और शेष बचे कार्य को समयसीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमकैड के तहत सिंचाई जल वितरण प्रणाली पर 7 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, एक्सईएन नरेश धीमान, एसडीओ होशियार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव : प्रदेश में 21 करोड़ 20 लाख रुपए की अवैध शराब, नकदी, सोना व नशीले पदार्थ किए बरामद

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों के चलते चुनाव विभाग के निर्देशों पर सरकारी अमला पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त बना हुआ है। इस कड़ी में न केवल बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की दिन-रात चेकिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात की दुर्गम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था पर 100 करोड़ के परियोजना प्रस्ताव तैयार : विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन संपर्क सड़कों के निर्माण की रखी आधारशिला पातका- बड़ीधार संपर्क मार्ग को  , छतरील गांव तक मिलेगा विस्तार, अगले दो वर्षों के दौरान व्यय होंगे 18 करोड़ एएम नाथ।...
हिमाचल प्रदेश

शहरों क्षेत्रों में सड़कों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को कमेटी गठित

ऊना 6 फरवरी: जिला प्रशासन द्वारा शहरी इलाकों में सड़क के किनारे व फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने तथा भविष्य में इसका दीर्घकालीन समाधान निकालने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केरल का नाम अब ‘केरलम’ : सेवा तीर्थ में केंद्र सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग

12 हजार करोड़ से ज्यादा के फैसले किए गए मंजूरएएम नाथ। नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई। खास बात ये है कि...
Translate »
error: Content is protected !!