विधानसभा चुनाव : प्रदेश में 21 करोड़ 20 लाख रुपए की अवैध शराब, नकदी, सोना व नशीले पदार्थ किए बरामद

by

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों के चलते चुनाव विभाग के निर्देशों पर सरकारी अमला पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त बना हुआ है। इस कड़ी में न केवल बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की दिन-रात चेकिंग की जा रही है, जबकि प्रदेश के अंदरूनी क्षेत्रों में भी पुलिस एवं फ्लाइंग स्क्वायड की टीम हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। प्रदेश में जिस दिन से लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुई है, चुनाव विभाग के तहत बनी फ्लाइंग टीमों ने करोड़ों रुपए की नगदी, हजारों लीटर शराब व अन्य नशे के सामान की धरपकड़ की है। शिमला शहर में नशे की सप्लाई करने वाले कुछ नशा तस्करों के तार बाहरी राज्यों से जुड़े हुए हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से शिमला शहर में नशे की सप्लाई आ रही है। वहीं, ऊपरी शिमला के लिए उत्तराखंड के रास्ते नशा भेजा जा रहा है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी नशे की सप्लाई में कोई कमी नहीं आ रही है।
ये सामान हुआ जब्त
आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकाबंदी के दौरान कुल 21 करोड़ 20 लाख 9 हजार रुपए की अवैध शराब, नकदी, सोना व नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जिसमें 2 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपए की नगदी, 44 लाख 11 हजार 232 रुपए का सोना, 45 लाख 91 हजार 318 रुपए की 20 हजार 176.965 लीटर अवैध शराब, जब्त और जुर्माना लगाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन करो लेकिन..’, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे जाम करने या आम जनता को परेशान करने से चाहिए बचना

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कहा कि किसानों को अपने प्रदर्शन शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी से करने चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध की खरीद के लिए बनेगा 31 मार्च, 2025 तक डिजिटल सिस्टम- दूध के दाम बढ़ाने का सिलसिला आगे भी जारी रखेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने दत्तनगर में नए दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का किया शुभारंभ,  तैयार होंगे बेहतर उत्पाद सीएम बोले, देवी-देवताओं व जनता के आशीर्वाद से हर चुनौती पार की एएम नाथ। रामपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 11 जनवरी को बडद्रमण से बनोली संपर्क मार्ग का करेंगे भूमि पूजन

एएम नाथ। चंबा 10 जनवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रायपुर फगोट संपर्क मार्ग के शेष कार्य का भूमि पूजन करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक हंसराज ने अग्रिम जमानत के लिए चम्बा कोर्ट में दी अर्जी

एएम नाथ। चम्बा : युवती के यौन शोषण मामले में आरोपी चुराह के विधायक डा. हंसराज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्बा की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगा दी है। सोमवार...
Translate »
error: Content is protected !!