भाजपा घोषणा पत्र : जो 1972 से पहले हिमाचल में रहते हैं, उनके भूमि खरीद अधिकारों को बहाल किया जाएगा

by

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपना मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र 2022’ जारी कर दिया है. भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं वोटरों को लुभाने पर खासा जोर दिया है. भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी का आरक्षण देने, मां अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस के तीन सिलेंडर फ्री में देने और छात्राओं को साइकिल और स्‍कूटी देने का वादा किया है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 6000 किलोमीटर सड़कें बनाई गईं, गरीबों के लिए मुफ्त राशन के साथ ही पीएम आवास योजना के तहत घरों का निर्माण किया गया.
कल्‍प पत्र 2022 की अहम घोषणाएं
प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों को विकसित कर हिमतीर्थ पर्यटक सर्किट की शुरूआत की जाएगी
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए 8 लाख नए रोजगार के अवसरों का सृजन किया जाएगा
छोटे किसानों को हर साल 3000 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी
राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिव‍िल कोड) लागू किया जाएगा
सरकारी कर्मचारियों के वेतन की विसंगतियों को दूर किया जाएगा
वक्‍फ बोर्ड की प्रापर्टी का सर्वे कराया जाएगा. ऐसी संपत्तियों के अवैध पाये जाने पर उस पर रोक लगाई जाएगी
शहीदों के परिवारों को मिलने वाली आर्थिक मदद को बढ़ाया जाएगा
सेब किसानों के लिए पैकेजिंग सामग्री पर 12 प्रतिशत जीएसटी तय की जाएगी
प्रदेश के सभी गांवों को पक्‍की सड़कों के साथ जोड़ा जाएगा
राज्य में पांच नए मेडिकल कालेज खोले जाएंगे और मोबाइल क्लीनिक वैन की संख्‍या को दोगुना किया जाएगा
हिम स्‍टार्टअप योजना के लिए 900 करोड़ रुपये का फंड बनाया जाएगा
संकल्‍प पत्र 2022 में महिलाओं के लिए खास
बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी पर सरकार की ओर से 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
स्कूली छात्राओं को साइकिल और 12वीं से आगे की पढ़ाई कर रही छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी.
महिलाओं को होमस्टे बनाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा और स्वयं सहायता समूह की ऋण राशि को बढ़ाया जाएगा.
माता और नवजात की देखभाल के लिए सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
देवी अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब महिलाओं को रसोई गैस के तीन सिलेंडर मुफ्त में दिये जाएंगे.
गरीब परिवारों की 30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को अटल पेंशन बीमा योजना में शामिल किया जाएगा.
12वीं की परीक्षा में टॉप 5,000 में शामिल रहने वाली छात्राओं को हर महीने 2,500 रुपये की छात्रवृति दी जाएगी.
उचित मूल्य की दुकानों से पशुओं के चारे की खरीद और विरतण प्रणाली को आसान बनाया जाएगा.
हिमकेयर कार्ड से कवर नहीं होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए महिलाओं को स्त्री शक्ति कार्ड दिया जाएगा.
सभी 12 जिलों में दो गर्ल्स हॉस्टल्स का निर्माण कराया जाएगा.
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के 14 अगस्त के घुमारवीं प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि होंगे शामिल, निहारी में करेंगे पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी, दधोल स्कूल में करेंगे संवाद तथा विकासात्मक योजनाओं का करेंगे उद्घाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गिरने से मौत : कुन्हा के पास पैर फिसलने से हादसा, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले में शादी समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चमन लाल निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में 521 आवेदनों का अनुमोदन : पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को संरक्षित करने के लिए शुरू की गई है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

मंडी, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में मंडी जिले में 521 आवेदनों का अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी ने अनुमोदन के उपरांत इन्हें स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का चंबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : केंद्रीय मंत्री 1 मार्च को आईटीआई भवन तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे शिलान्यास

एएम नाथ। चंबा, फरवरी 28 : केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आज चंबा पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ढूंडियारा बंगला में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक...
Translate »
error: Content is protected !!