ऊना, हमीरपुर, शिमला और मंडी में टनों के हिसाब से पाया गया यूरेनियम : सांसद सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, शिमला और मंडी में टनों के हिसाब से यूरेनियम पाया गया है। यह जानकारी राज्यसभा में सांसद सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।

सांसद सिकंदर ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों को उठाते हुए प्रधानमंत्री से हमीरपुर और ऊना जिलों में यूरेनियम समृद्ध स्थलों, यूरेनियम भंडार की अनुमानित मात्रा और केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल में यूरेनियम उपचार संयंत्र स्थापित करने संबंधी जानकारी मांगी। राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि परमाणु ऊर्जा विभाग की एक संघटक इकाई, परमाणु खनिज अन्वेषण और अनुसंधान निदेशालय ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक निरीक्षण किया है, जिससे हमीरपुर जिले के मसानबाल में सतह यूरेनियम का पता चला है।

राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऊना के राजपुरा, शिमला के कशा-कलाडी और मंडी के तलेली में यूरेनियम निक्षेप स्थापित हैं। इनसे 784 टन यूरेनियम ऑक्साइड स्रोत का अनुमान लगाया है। राजपुरा में 364 टन, कशा कलाड़ी में 200 टन और तलेली में 220 टन यूरेनियम ऑक्साइड शामिल है। अभी यूरेनियम उपचार संयंत्र की योजना नहीं बनाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाजवा को बेवजह परेशान मत करें : हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को लगाई फटकार

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा  में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा  की अपने एक बयान को लेकर दर्ज एफआईआर को रद करने की मांग पर हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस और आयकर विभाग ने 7 करोड़ 85 लाख 51 हजार 662 रुपये की अवैध शराब, नकदी और आभूषण किए जब्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग भी लगातार एक्शन में नजर आ रहा है।राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि राज्य आबकारी विभाग और पुलिस विभाग लगातार अवैध गतिविधियों पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरमंदिर साहिब परिसर में शराब पीकर पहुंचा व्यक्ति : सेवादारों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

अमृतसर। श्री हरमंदिर साहिब परिसर में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति नशे की हालत में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब पी रखी थी और कृपाण भी धारण की हुई...
Translate »
error: Content is protected !!