देहरी कॉलेज में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

by
एएम नाथ। नूरपुर, 6 अक्तूबर:  महिला एवम बाल विकास विभाग के तत्त्वावधान में आज शनिवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरी में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बच्चों को लिंग आधारित हिंसा,लिंग के आधार पर भेदभाव,समाज में असमानता,बाल विवाह,दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं कई क्षेत्र में समाज व देश का नाम रोशन कर रही हैं,इन्हें किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बच्चों से भ्रूण हत्या तथा घटते लिंगानुपात के बारे में चर्चा की और युवा पीढ़ी को आगे आकर इन विषयों के बारे समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया, ताकि घटते लिंगानुपात के अन्तर को कम किया जा सके।
उन्होंने भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे मिशन शक्ति,वन स्टॉप सेंटर,वूमेन हेल्पलाईन नम्बर तथा मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बढ़- चढ़ कर आगे आने का आह्वान किया।
कार्यकारी बाल विकास अधिकारी,नूरपूर सुनीत कुमार ने भी महिलाओं के सशक्तीकरण, अधिकार तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में बच्चों को जागरूक किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिसंबर तक करवाएं रबी फसलों का बीमा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बेहतर कार्यान्वयन हेतु जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशोरों को दूसरी डोज़ का अब तक 64.72 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कियाः डीसी राघव शर्मा

ऊना, 10 फरवरीः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि 3 फरवरी से आरंभ हुए 15-18 वर्ष आयुवर्ग के लिए दूसरी डोज़ लगाने के टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार तक 64.72 प्रतिशत लक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति से प्रेरित फैसलों से प्रदेश का नुकसान कर रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : मुख्यमंत्री द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार हिमाचल के हितों से खिलवाड़ : जयराम ठाकुर

प्रदेश के विकास के लिए राजनीति नहीं सकारात्मक भूमिका निभाए मुख्यमंत्री,  बेरोज़गारों की फ़ीस बढ़ा कर राजस्व बढ़ाना चाहती है सरकार एएम नाथ। शिमला  :  पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 से 18 जुलाई तक धर्मशाला उपमंडल के तहत विद्युत शॅटडाउन का शेडयूल जारी

एएम नाथ। धर्मशाला, 10 जुलाई : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने ने सूचित किया है कि विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते...
Translate »
error: Content is protected !!