ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने सलोह में 3.48 करोड़ रुपए से बने सब स्टेशन का किया लोकार्पण

by

सुखराम चैधरी ने ढक्की स्कूल में किया 79 लाख से बनने वाले 8 कमरों के ब्लॉक का शिलान्यास
ऊना, 13 सितंबरः बहुद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने आज हरोली विस क्षेत्र के सलोह में 3.48 करोड़ रुपए की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का लोकार्पण किया। इस सब स्टेशन के बनने से ग्राम पंचायत सलोह, घालूवाल, बढ़ेड़ा अप्पर व लोअर भदसाली में लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इससे पहले ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने रावमापा ढक्की में 79 लाख रुपए से बनने वाले 8 नए कमरों का शिलान्यास भी किया।
ढक्की में जन सभा को संबोधित करते हुए सुखराम चैधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां बिजली का दोहन करने के लिए प्रयासरत है, वहीं लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलवाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन-जन को समय पर कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा विभिन्न समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर करने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं तथा पुराने ट्रांसफार्मरों का स्तरोनयन भी किया जा रहा है।
सुखराम चैधरी ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ हरोली विधानसभा क्षेत्र में भी विद्युत लाइनों के लिए पहले से लगे जर्जर खंबों को बदलने का कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में उनके विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं को समयबद्ध सुलझाने के निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार चला रही अनेकों कल्याणकारी योजनाएं
सुखराम चैधरी ने कहा कि जय राम ठाकुर सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए किया है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 850 रुपए, जबकि विधवाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाकर 1000 रुपए किया गया है। अब पेंशन 70 वर्ष की आयु में मिल रही है तथा महिलाओं के लिए पेंशन प्राप्त करने की आयु घटाकर 65 वर्ष कर दी है। आने वाले समय में इस आयु सीमा को और कम किया जाएगा।
प्रो. राम कुमार ने हरोली के लिए मांगा डिवीजन
एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने हरोली में बिजली विभाग का डिवीजन खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरोली में बहुत से उद्योग स्थापित हैं और नए उद्योग भी आ रहे हैं। जिसके लिए यह बिजली विभाग का मंडल खोला जाना आवश्यक है। साथ ही प्रो. राम कुमार ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने 700 ट्यूबवैल को बिजली के कनेक्शन प्रदान किए हैं जिससे किसानों का खर्च कम हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी भी लगभग 250 ट्यूबवैल के लिए बिजली की कनेक्शन की आवश्यकता है।
ऊर्जा मंत्री ने प्रो. राम कुमार की दोनों मांगों को स्वीकार किया तथा कहा कि डिवीजन खोलने के लिए वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात करेंगे। वहीं उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को हरोली विस क्षेत्र में 300 ट्यूबवैल को बिजली का कनेक्शन प्रदान करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रो. रामकुमार उपाध्यक्ष, औद्योगिक विकास निगम हिमाचल प्रदेश, एपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा, महामंत्री अर्जुन सिंह, एसएमसी के प्रधान सुखदेव मनकोटिया, जिप सदस्य कमल सैणी व ओंकार नाथ कसाणा, हिप्र विद्युत बोर्ड के एमडी पंकज डडवाल, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती : लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया से डाली पोस्ट गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए

लॉरेंस बिश्नोई समूह ने शनिवार को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के...
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज का क्लाइमेट सोशल फोरम, मिलान (इटली) के साथ हुआ समझौता

जलवायु कार्रवाई एवं सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु हुआ एमओयू साइन समझौता शैक्षणिक और वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम एएम नाथ। सलूणी (चंबा) 16 फरवरी : क्लाइमेट सोशल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल : अपने भाई को लेकर कमरे में आया पति, बोला- इससे संबंध बनाओ

बरेली में शादी के बाद दुल्हन ससुराल गई तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। उसने इलाज कराने के लिए कहा तो उसने इसके लिए एक लाख रुपये की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
Translate »
error: Content is protected !!