पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

by
कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगाते हुए सड़क पर रैलियां निकालीं।
यह विरोध सिर्फ मोदी के प्रति ही नहीं, बल्कि भारत की एकता और संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों की भी आवाज़ माना जा रहा है। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यह प्रदर्शन कनाडा में राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है।
पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार कनाडा के कनानास्किस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने सोमवार को पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में विश्व के शीर्ष नेता वैश्विक आर्थिक स्थिति, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे से भारत की वैश्विक कूटनीति को नई ताकत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले कई दिनों से खालिस्तानी आतंकियों द्वारा जारी प्रदर्शन ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जो इस दौर को और भी संवेदनशील बना रहा है।
भारत विरोधी नारे के साथ निकाली कार रैली
खालिस्तान आतंकियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा दौरे से पहले अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देते हुए एक बड़ी कार रैली निकाली, जिसमें खालिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए और भारत की एकता व संप्रभुता को चुनौती देने वाले संदेश प्रसारित किए गए। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि खालिस्तान समर्थक भारत विरोधी नारे लगाते हुए कार रैली कर रहे हैं, जिसमें पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर भी नजर आ रहे हैं, जो राजनीतिक माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना रहे हैं।
किराये के टट्टू हैं- उन्हें गंभीरता से न लें : केंद्रीय मंत्री
वहीं कनाडा में खालिस्तान आतंकियों के द्वारा निकाले गए भारत विरोधी इस रैली पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘किराये के टट्टू’ कहा और लोगों से आग्रह किया कि उन्हें गंभीरता से न लें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को पूछते हैं तो वह कहते हैं कि चन्नी साहब ने साइन किए हैं पर पूर्व मुख्यमंत्री ढूंढने से भी नहीं मिलते : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : 27 सितम्बर: पंजाब विधानसभा के विशेष इजलास के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को घेरते हुए कहा कि चुनावों में मिली हार के बाद चन्नी कहां चले...
article-image
पंजाब

दिल्ली चुनाव के बीच AIMIM ने कुरान के अपमान को बना दिया बड़ा मुद्दा – महरौली सीट पर ‘आप’ के उम्मीदवार को लेकर खड़ा हुआ विवाद

नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें एक नाम ऐसा भी है जिसकी वजह से दिल्ली...
article-image
पंजाब

मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ की मौत : तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

 कपूरथला : पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ की मौत हो गई है। जीता मोड़ कपूरथला जिले के काला सिंघा इलाके में रहते थे। वे कबड्डी के खिलाड़ी थे, हालांकि पिछले कुछ समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन 3 जनवरी से आरंभ किया जाएगा- संजय कुमार

भोरंज 29 दिसंबर। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को यहां भोरंज विस क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें क्षेत्र के मतदान केंद्रों...
Translate »
error: Content is protected !!