ऋण के मामलों को मंजूर करने में देरी न करें बैंक: एडीसी जितेंद्र सांजटा

by

जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंकिंग सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश
31 दिसंबर तक सभी किसानों को केसीसी देने के लिए चलेगा विशेष अभियान
हमीरपुर 29 सितंबर। जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को यहां हमीर भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीसी जितेंद्र सांजटा ने की। इस त्रैमासिक बैठक में गत 30 जून को समाप्त हुई वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान तिमाही में इनकी प्रगति को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
एडीसी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान जिला में सभी बैंकों की जमा राशि 13,553 करोड़ रुपये से अधिक रही जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 12.38 प्रतिशत अधिक है। जिला में ऋण की राशि लगभग 3279.63 करोड़ रुपये रही जोकि पिछले वर्ष के मुुकाबले 13.78 प्रतिशत ज्यादा है। एडीसी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान जिला का जमा और ऋण राशि का अनुपात यानि सीडी रेशो 24.20 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि जिला में सीडी रेशो का अनुपात संतोषजनक नहीं है। इसलिए, सभी बैंकों के अधिकारी लोगों को अधिक से अधिक ऋण आवंटित करें। विशेषकर, सरकार की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं से संबंधित ऋण के मामले तुरंत मंजूर किए जाने चाहिए।
एडीसी ने कहा कि पहली तिमाही में एजूकेशन लोन के 63 मामले मंजूर किए गए हैं, जिनमें लगभग 3.89 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए हैं। हमीरपुर में एजूकेशन लोन की अच्छी संभावनाएं हैं। सभी बैंकों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक 39,404 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। सभी किसानों को केसीसी प्रदान करने के लिए एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों का सहयोग भी लिया जाएगा। इस अभियान के दौरान अगर कोई किसान केसीसी लेने से मना करता है तो बैंकों को उससे लिखित रूप में लेकर इसका विवरण भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। एडीसी ने बैंक तथा विभागीय अधिकारियों को इस कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि 31 दिसंबर तक इसका शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। बैठक में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक के मंडल उप प्रमुख बीडी भाटिया ने एडीसी तथा अन्य सभी अधिकारियों का स्वागत किया तथा पहली तिमाही की उपलब्धियों की जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक लक्ष्मी नारायण काजल ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में नाबार्ड के डीडीएम सतपाल चैधरी, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, सभी बैंकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। जबकि, भारतीय रिजर्व बैंक के डीजीएम पितांबर अग्रवाल ने भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने निर्माणधीन नेशनल करियर सर्विस सेंटर का किया निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज चंद्रलोक कॉलोनी में दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे नेशनल करियर सर्विस सेंटर के भवन का निरीक्षण किया। ऊना शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में 3.8 एकड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि और सहायक कार्यों पर आधारित संगोष्ठी एवं उन्नत किसान, सफल किसान सम्मान समारोह : उन्नत कृषि किसानों की बेहतर आर्थिकी का आधार – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक कृषि के साथ-साथ उन्नत कृषि ही किसानों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित करवाया रक्तदान शिविर

ऊना : माईदास भवन चिंतपूर्णी में आज चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने बताया कि शिविर नायब तहसीलदार रोहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार हर मोर्चे पर विफल, अंतर्विरोधों में उलझी कांग्रेस”: जयराम ठाकुर

हरिपुरधार और अर्की हादसे ने खोली व्यवस्था और सरकार की संवेदनहीनता की पोल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे...
Translate »
error: Content is protected !!