एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के भरे जायेंगे 04 पद***10 फरवरी को कोटि रिसोर्ट लिमिटेड बल्देयां में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

by
एएम नाथ। शिमला :  जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा कोटि रिसोर्ट लिमिटेड गांव सढौरा, डाकखाना बल्देयां, तहसील एवं जिला शिमला के लिए एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के 04 पदों के लिए 10 फरवरी, 2026 को कोटि रिसोर्ट लिमिटेड बल्देयां, जिला शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एकाउंट्स असिस्टेंट के 01 पद लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं या कॉमर्स ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए, असिस्टेंट स्टीवार्ड के 02 पदों के लिए दसवीं या बारहवीं और रूम बॉय के 01 पद लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 10 फरवरी को कोटि रिसोर्ट में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत, मामला दर्ज , ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार

गढ़शंकर (होशियारपुर) गढ़शंकर-नंगल रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते हुए 65 वर्षीय साइकिल सवार को कुचल दिया I जिससे साइकल सवार की मौके पर मौत हो गई I इस दौरान मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का समापन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की शिरकत

रोहित जसवाल।  बिलासपुर : 5 दिसंबर  – हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज बिलासपुर में पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत से सीजफायर के ऐलान के बाद पाकिस्तान ने की चीन से की बात…अब क्या होगा आगे?

नई दिल्ली ।   भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर का ऐलान किया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने नापाक साजिश करते हुए फिर से ड्रोन हमले कर दिए। इन हमलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं इंट्यूशन कार्यक्रम : DC जतिन लाल।

ऊना, 2 मई. उपायुक्त जतिन लाल।  ने शनिवार को विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल, आश्रय स्कूल में आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग इंट्यूशन प्रोग्राम’ में भाग लिया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!