एक्स पर पोस्ट से हड़कंप – इंशाअल्लाह बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा… पकड़ा गया मदरसे का छात्र

by

देवबंद के एक मदरसे से पुलिस ने एक छात्र को पकड़ा है। उसने सोशल मीडिया (एक्स) पर धमकी भरी पोस्ट डाली है जिसमें लिखा बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा। ऐसी धमकी भरी पोस्ट सामने आने के बाद एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां छात्र से पूछताछ में जुट गई हैं।

                             देवबंद की खानकाह पुलिस चौकी की टीम द्वारा पकड़ा गया मदरसा छात्र मोहम्मद तलहा मजहर झारखंड के जमशेदपुर सरायकेला का रहने वाला बताया गया है। वह मजहबी तालिम हासिल करने के लिए देवबंद आया हुआ है।  उसके सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट की गई। ये पोस्ट उसी की है या किसी दूसरे की हरकत है पुलिस, एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां इसका पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।  प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद मदरसा छात्र को पूछताछ के लिए हिरास्त में लिया गया था, लेकिन उससे अभी कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पर्यावरण को दूषित होने से बचाने और स्वच्छ रखने हेतु ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए : बाबा बलवंत शाह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव दारा पुर के प्राचीन दरबार जाहिरा पीर जी के मुख्य सेवादार बाबा बलवंत शाह जी को दरबार में लगने के लिए विभिन्न तरह के पेड़ परमिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

9 साल के बच्चे की गला रेतकर की हत्या : झाड़ियों में फेंका शव

लुधियाना :  एक 9 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार शाम को कासाबाद गांव के पास झाड़ियों में बच्चे का शव बरामद किया है। मृतक की...
article-image
पंजाब

SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी 70 वर्षीय बुजुर्ग -आईजी लुधियाना से मिलने के बाद भी नहीं जागे पुलिस अधिकारी

जगराओं : एक महीने पहले गांव सिधवां कलां की पूर्व महिला सरपंच के बेटे के खिलाफ घर के बाहर आकर धमकाने, गालियां निकालने और पहले से दर्ज करवाए केस को वापस लेने की शिकायत...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में एसएमओ डॉ. रघबीर की नई पहल : स्वास्थ्य विभाग पोसी ने किया कंजक पूजन

अगर आप अपनी बेटी को कोख में ही मार देंगे तो आप अपनी बहू कहां से लाओगे: डॉ. रघबीर- गढ़शंकर, 23 अक्तूबर: स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा निर्देशों के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी...
Translate »
error: Content is protected !!