वारिस पंजाब दे के अमृतपाल के साथियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका : शिव कुमार और भूपिंदर सिंह की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज

by

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के साथियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अजनाला थाने पर हमले के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के सहयोगी शिव कुमार और भूपिंदर सिंह की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज किया गया है। हाईकोर्ट की तरफ से सख्त लहजे में कहा गया है कि याचिकाकर्त्ताओं पर गंभीर आरोप है इसलिए 8 महीने बीत जाने के बाद भी उनकी जमानत की अर्जी स्वीकार नहीं की जा सकती।  याचिकाकर्त्ता अजयपाल सिंह उर्फ शिव कुमार और बलविंदर सिंह उर्फ शेरू की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि जिस घटना को लेकर उनके ऊपर एफआईआर दर्ज उस दिन वो अजनाला में थी ही नहीं। याचिकाकर्ता के वकील की तरफ से भी दावा किया गया कि पंजाब पुलिस के किसी वीडियो और तस्वीर में दोनों नजर नहीं आ रहे है। सिर्फ किसी अन्य आरोपी के बयान के आधार पर बिना किसी तथ्यों के उन्हें नामजद किया गया है। घटना 23 फरवरी को हुई थी और उनपर एफआईआर 24 फरवरी की रात 9.50 पर दर्ज की गई है.सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाकर्त्ताओं की जमानत याचिका खारिज कर दी।

36 दिन बाद हो पाई थी अमृतपाल की गिरफ्तारी :  अजनाला मामले में पुलिस जब 18 मार्च को अमृतपाल और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए गई तो अमृतपाल फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस से बचने के लिए अमृतपाल लगातार भेष बदलता रहा और एक से दूसरे शहर भागता रहा। अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में भी सर्च ऑपरेशन चलाया था। जिसके बाद अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। आखिरकार 36 दिन बाद मोगा के एक गुरुद्वारें से अमृतपाल की गिरफ्तारी हो पाई थी। तभी से अमृतपाल और उसके साथी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका

पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंडी गोबिंदगढ़ से अगले पढ़ाव के बाद अब शाम तकरीबन 6.10 बजे खन्ना पहुंच गई। रास्ते में हल्की बूंदाबांदी भी थी, लेकिन राहुल गांधी...
पंजाब

लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मार कर की हत्या : लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद को भी गोली मार की खुदकुशी

फिरोजपुर : लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मार हत्या कर दी है, उसके बाद खुद को भी गोली मार खुदकुशी कर ली है। पत्नी के माथे और कर्नल के गले के नीचे गोली...
article-image
पंजाब , समाचार

गांव हियातपुर के पंचायत के रास्ते से चोरी पेड़ काटने के मामले पर डीसी और एसएसपी संज्ञान लेकर करवाए एफआईआर दर्ज : निमिषा मेहता

शीध्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो चुनाव कमिशन को चौकी इंचार्ज, डीएफओ और बीडीपीओ की शिकायत कर जाएगी गढ़शंकर : गढ़शंकर में पुलिस, पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभुगत से पेड़ों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा लड़ें चुनाव : पार्टी नेतृत्व को कांग्रेस जनों की भावनाओं के बारे में प्रस्ताव भेजा

नई दिल्ली  :  अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर जारी संशय के बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सोमवार को कहा कि सही वक्त आने पर...
Translate »
error: Content is protected !!