एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग दो तस्कर काबू : पाक तस्करों से हेरोइन की डिलीवरी लेकर बीएसएफ की गोलियों से बच कर निकल गए थे

by

बीएसएफ व पुलिस ने शनिवार संयुक्त आपरेशन दौरान सेना के एक जवान समेत दो तस्करों को एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग काबू किया है। दोनों तस्कर गुरुवार रात पाक तस्करों से हेरोइन की डिलीवरी लेकर बीएसएफ की गोलियों से बच कर निकल गए थे। शुक्रवार को सर्च आपरेशन दौरान बीएसएफ को सरहद पर लगी फेंसिंग पार जमीन पर पाक तस्करों के पांव के निशान और उसी जगह पर फेंसिंग के इस तरफ भारतीय तस्करों के पैरों के निशान देखे गए थे, इन्हीं पांवों के निशानों के जरिए सुरक्षा एजेंसियों ने उक्त दोनों तस्करों को गागनके-शमसाबाद रोड से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि सरहद पर लगी फेंसिंग में प्लास्टिक की पाइप घुसाकर भारतीय क्षेत्र में हेरोइन के 29 पैकेट फेंके गए थे।
पंजाब पुलिस के डीआईजी रणजीत सिंह ने बताया कि बीएसएफ बटालियन-55 के जवानों ने गुरुवार रात्रि बीओपी चक अमीर के पास पाक तस्करों की गतिविधि देखी थी और उन्हें खदेड़ने के लिए फायरिंग भी की थी। पाक तस्कर हेरोइन की डिलीवरी भारतीय तस्करों को देकर घनी धुंध व अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए थे। अगले दिन सुबह होने पर बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने उक्त स्थल पर तस्करों के पांव के निशान देखे थे। पुलिस ने उक्त एरिया में अलर्ट जारी किया हुआ था। विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी की हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में स्वतंत्रता दिवस मनाया

गढ़शंकर, 16 अगस्त : गढ़शंकर के गांव डघाम में स्थित सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल में संयुक्त रूप में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के...
article-image
पंजाब

शराब को लेकर पंजाब सरकार का अहम फैसला- नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी: BEER के शौकिनों की भी लगी मौज

चंडीगढ़।  मुख्यमंत्री भगवंत मान  के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बड़े फैसलों को मंजूरी मिली है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने प्रैस कांफ्रेंस के जरिए बताया कि बैठक में नई एक्साइज पॉलिसी को...
article-image
पंजाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई तक शिमला दौरे पर : मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक व उपायुक्त के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा

एएम नाथ। शिमला :   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 4 से 8 मई, 2024 तक शिमला के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शिमला के विभिन्न स्थानों पर की जा...
article-image
पंजाब

नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाकर गांव गढ़ी मट्टों में किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सीपीआई (एम) के आह्वान पर बीबी सुभाष के नेतृत्व में नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ गांव गढ़ी मट्टों दरवाजे के सामने उसकी प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। एक...
Translate »
error: Content is protected !!