निलंबित डीआईजी भुल्लर को मिली अदालत से झटका

by

चंडीगढ़ : पंजाब के एक प्रमुख रिश्वत मामले में निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को एक बड़ा झटका लगा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें और उनके सह-आरोपी कृष्णु शारदा को राहत देने से इनकार करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय कर दिए हैं।

अब इस मामले की सुनवाई निर्धारित तारीख से शुरू होगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने आठ लाख रुपये की रिश्वत के मामले में भुल्लर और कृष्णु शारदा की डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया। दोनों ने अदालत से आरोपमुक्त होने की मांग की थी, यह कहते हुए कि सीबीआई ने अपनी अधिकारिता से बाहर जाकर कार्रवाई की। भुल्लर ने यह भी कहा कि वह पंजाब सरकार के अधिकारी हैं, इसलिए उनके खिलाफ सीधे कार्रवाई नहीं की जा सकती। हालांकि, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माना कि सीबीआई के पास पर्याप्त प्रारंभिक सबूत हैं। इसके बाद अदालत ने आरोप तय कर दिए और मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि भुल्लर को मोहाली स्थित कार्यालय से केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर औपचारिक गिरफ्तारी की गई। जांच एजेंसी ने कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई। अदालत ने सीबीआई की दलीलों को स्वीकार करते हुए कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री ट्रायल के लिए पर्याप्त है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए दो गवाहों को समन भी जारी कर दिए हैं।

रिश्वत और संपत्ति की जांच से बढ़ी मुश्किलें : यह मामला मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्ता की शिकायत के बाद सामने आया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक आपराधिक मामले में कार्रवाई से बचाने के लिए आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के बाद सीबीआई ने भुल्लर और कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान भुल्लर के घर पर छापेमारी में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये नकद, ढाई किलो सोना और कई महंगी घड़ियां मिलने का दावा किया गया। इसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक अलग मामला भी दर्ज किया गया। इसी आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों आरोपियों की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Grand Event by Wadhwan India

New Delhi/Daljeet Ajnoha /Jan.22 :  The Wadhwan India Award Council, under the visionary leadership of Kamal Wadhwan, hosted a grand event in collaboration with the renowned Fashion Show Nexus Universe Week at Tivoli Gardens...
article-image
पंजाब

केन्द्र सरकार ने पंजाब में गेहूं के बीज की मुफ्त आपूर्ति के लिए जारी किए 74 करोड़ : शिवराज चौहान

लुधियाना l केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने पंजाब में फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गेहूं के बीज की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने स्कूलों की नुहार बदली: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने 4 स्कूलों में 81.36 लाख रुपए की लागत वाले नवीनीकरण कार्यों का किया उद्घाटन स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों से हुए रूबरू गढ़शंकर : 7 अप्रैल :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्ज यूनियन सीटू ने जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में लिया हिस्सा…..एफआरएस ई-केवाईसी को लेकर विभाग के तानाशाही रवैये ने 2 कार्यकर्ताओं की जान ले ली, कई इलाज करवा रही : लखविंदर कौर

महीने में सिर्फ 600 ग्राम प्रति लाभार्थी पोषण भोजन के लिए लाभार्थी फ़ोन नहीं खरीद सकते  नवांशहर :  आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू , शहीद भगत सिंह नगर ने जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी...
Translate »
error: Content is protected !!