ABVP होशियारपुर नगर की वर्ष 2026–27 की नई नगर इकाई घोषित : ABVP केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम – अंकित कुंद्रा

by

होशियारपुर, 10 जुलाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), होशियारपुर नगर द्वारा वर्ष 2026–27 की नई नगर इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश छात्रा प्रमुख सविता ग्रोवर, प्रदेश सह सचिव अंकित कुंद्रा तथा जिला प्रमुख डॉ. दीप चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अरविंद शर्मा को नगर अध्यक्ष तथा प्रिंस गुप्ता को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त सतीश कुमार एवं राहुल कालरा को नगर उपाध्यक्ष, वंश मोंकोटिया, पायल ठाकुर एवं रितीश शर्मा को नगर सह मंत्री, हरप्रीत सिंह को एसएफएस नगर प्रमुख, अनुराग दीप को एसएफडी नगर प्रमुख, नितिन को खेलो भारत नगर प्रमुख, अभिषेक वर्मा को राष्ट्रीय कला मंच (आरकेएम) नगर प्रमुख, गोपाल शर्मा को सोशल मीडिया नगर प्रमुख तथा वरुण दीप, तनिष, अनमोल दीप एवं गंतव्य शर्मा को नगर कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव अंकित कुंद्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नवगठित नगर इकाई विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, संगठन विस्तार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से प्रत्येक शिक्षण संस्थान तक परिषद की विचारधारा एवं गतिविधियों को पहुँचाने का आह्वान किया।

प्रदेश छात्रा प्रमुख सविता ग्रोवर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अभाविप विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करने वाला संगठन है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा परिसरों में सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण के निर्माण के लिए कार्य करने का आग्रह किया।

जिला प्रमुख डॉ. दीप चंद ने कहा कि नवगठित नगर इकाई होशियारपुर में संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी विद्यार्थी हित, शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यार्थी हित, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक...
article-image
पंजाब

माता चंद्र कांता भारद्वाज का निधन श्रद्धांजलि समरोह और रस्म पगड़ी 19 मई को : श्रद्धांजलि समारोह स्वर्ण पैलेस कोट फतूही में

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ,: भाजपा के सीनियर नेता और समाज सेवी संजीव कुमार पचनंगल की माता चंद्र कांता भारद्वाज जी का पिछले दिनों निधन हो गया था उनकी आत्मिक शांति हेतु आरंभ श्री गरुड़ पुराण...
article-image
पंजाब

डॉ दिलबाग राय के समर्थन में अविनाश राय खन्ना ने चुनाव प्रचार किया

पंजाब में भाजपा सरकार बनाने के लिए की अपील। माहिलपुर – भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ दिलबाग राय के समर्थन में...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में देहरादून से एक ग्रिफ्तार : युवक को हत्यारों का मददगार बताया जा रहा

देहरादून : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है जो हेमकुंड साहिब की यात्रा के बहाने...
Translate »
error: Content is protected !!