एक करोड़ की हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर ग्रिफ्तार….लुधियाना में स्पैशल टास्क फोर्स ने किऐ

by
लुधियाना :  स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को एक करोड़ की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के प्रभारी हरबंस सिंह रहिल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचित किया कि टिब्बा इलाके में दो नशा तस्कर हेरोइन की खेप लेकर अपने ग्रापकों को सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मायापुरी में एक घर में छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि वहां तलाशी लिए जाने पर 214 ग्राम हेरोइन, एक इलेट्रोनिक कंडा तथा खाली लिफाफे बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान सचिन कुमार (33 वर्ष) पुत्र पारस नाथ वासी कर्मसर कालोनी तथा रविन्द्र कुमार (36 वर्ष) पुत्र सेवा सिंह वासी मायापुरी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मोहाली एसटीएफ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से ज्यादा की कीमत बताई जा रही है।
दोनों आरोपी स्वयं भी नशा करने के आदी
इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों नशा तस्कर हौजरी में काम करते हैं तथा दोनों भी नशा करने के आदी हैं। आरोपी रविन्द्र कुमार पर पहले भी नशा तस्करी तथा धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें यह जेल से जमानत पर आया हुआ है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा ताकि उनके बाकी के साथियों का पता चल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव पद्दी खुशी में मसत मुनी बाबा के धार्मिक स्थल पर नीम व अमरूद के तीस पौदे लगाए

गढ़शंकर। आर्दश वैलफेयर सुसायिटी दुारा गत तीन वर्ष से चलाई वातावरण वचाओ मुहिंम के तहत सुसायिटी के संस्थापक सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव पद्दी खुशी में मसत मुनी बाबा के धार्मिक स्थल...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम रहा शानदार : स्कूल में 10वीं में अनीश मल्ल, बारहवीं कक्षा के विज्ञानं विषय में नवदीप सिंह और कामर्स  में रमनप्रीत कौर रही प्रथम

गढ़शंकर :  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा।  यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि...
article-image
पंजाब

बार एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट पी.एस. घुम्मन ने समावेशी न्याय प्रणाली की रूपरेखा की साझा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ विशेष बातचीत में बार एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट पी.एस. घुम्मन ने एक सुलभ, समावेशी और वेलफेयर-ओरिएंटेड न्याय प्रणाली की अपनी सोच को विस्तार से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस गैंग ने सुनील यादव की अमेरिका में गोली मारकर कर दी हत्या

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित सुनील यादव उर्फ ​​गोलिया वीरमखेड़ा अबोहर की हत्या का मामला सामने आया है। सुनील पंजाब में ड्रग तस्करी के मामलों में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!