ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करना राज्य सरकार का सराहनीय कार्य – जय कृष्ण रौड़ी 

by
पीएचसी पोसी में स्वास्थ्य मेले में लगभग 1235 मरीजों ने उठाया लाभ – डा. रघबीर सिंह
33 लोगों ने किया रक्तदान,  13 द्वारा किया गया अंगदान, नुक्कड़ नाटक व स्वास्थ्य प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
गढ़शंकर : पंजाब सरकार द्वारा सभी वर्गों के  लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर जिले में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करना पंजाब सरकार का एक सराहनीय कार्य है। ब्लाकों में लगने वाले स्वास्थ्य मेले गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। ये विचार गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने व्यक्त किए। वह पोसी में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करने के बाद अस्पताल में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। गुरसेवा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत जागरूकता नाटक, स्वास्थ्य प्रदर्शनी और परमिंदर सिंह स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा प्रस्तुत जागरूकता गीत आकर्षण का केंद्र रहे।
हलका विधायक रौड़ी ने कहा कि विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा एक ही स्थान पर मरीजों की जांच करने और उन्हें आवश्यक दवाएं देने से मरीजों का काफी समय बचेगा। उन्होंने कहा कि गांवों के कई बूढ़े या छोटे बच्चे घरेलू समस्याओं के कारण अस्पताल नहीं जा सकते, ऐसी समस्याओं को देखकर ही राज्य सरकार ने स्वास्थ्य मेलों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य मेले में शामिल होने वाले प्रत्येक मरीज की उचित जांच, टैस्ट और दवा उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह ने कहा कि मेले दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराकर 1235 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया है। इस दौरान हलका विधायक ने स्वास्थ्य मेला के दौरान स्वास्थ्य जांच के लिए आए विशेषज्ञ चिकित्सकों व मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य मेले की समीक्षा की और अस्पताल की व्यवस्था और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक के सियासी सचिव चरनजीत चन्नी, विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम और परिषदों के लिए मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया शुरू : 23 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकेंगे नए वोटर्स

चंडीगढ़ :  पंजाब में होने वाले 9 नगर निगमों बरनाला, बठिंडा, अबोहर, बटाला, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, एस.ए.एस. नगर और पठानकोट  तथा 104 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के आम एवं उपचुनाव-2026 के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग...
article-image
पंजाब

2 से अधिक जीवित बच्चों वाले दंपतियों के लिए कई दंडात्मक संबंधित निजी विधेयक प्रस्तुत किया कांग्रेस विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर

चंडीगढ़ । जालंधर उत्तर से कांग्रेस विधायक अवतार सिंह जूनियर ने पंजाब में जनसंख्या नियंत्रण उपायों को लागू किए जाने के मकसद से एक कानून की मांग करते हुए दो से अधिक जीवित बच्चों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आता : 1 लीटर तेल बेचने पर कितनी कमीशन मिलती … जानें

रिलायंस जियो-बीपी पेट्रोल पंप डीलरशिप एक अच्छा व्यवसायिक अवसर है। इसमें निवेश करके आप एक विश्वसनीय ब्रांड के साथ जुड़ सकते हैं और दीर्घकालिक लाभ कमा सकते हैं।  यदि आप पेट्रोल पंप व्यवसाय शुरू...
article-image
पंजाब

पद्दी सूरा सिंह के विद्यार्थियों ने सचदेवा स्टाॅक एक्सचेंज का भ्रमण किया 

गढ़शंकर, 12 फरवरी: शिक्षा विभाग के निर्देशों अनुसार कॉमर्स के लेक्चर्र मनोज कुमार बंगा के मार्गदर्शन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह के कॉमर्स ग्रुप के विद्यार्थियों ने होशियारपुर स्थित सचदेवा स्टॉक...
Translate »
error: Content is protected !!