एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ डमटाल में चम्बा निवासी गिरफ्तार

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी । जिला पुलिस नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए चम्बा निवासी से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना डमटाल के तहत शुक्रवार बीती देर रात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान डैकवां में चम्बा जिला के चरणों राम पुत्र त्रिलोचन निवासी गांव शितपरि डाकखाना तुनदाह तहसील भरमौर के कब्जे से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आज शनिवार उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।  उधर एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा का कांग्रेसीकरण करने के बजाय रोजगारोन्मुखी करे सरकार : जयराम ठाकुर

हिमाचल बोर्ड की पुस्तिका से शिक्षा मंत्री का संदेश गायब, आला नेताओं के संदेशों की भरमार 72 पेज की बुकलेट में 40 पेजों पर सिर्फ कांग्रेसी नेताओं की बधाइयां एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम के पूर्वानुमान के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित करने पर मुख्यमंत्री ने बल दिया

हेल्पलाइन नंबर 1100 को भी आपदा हेल्पलाइन में जोड़ा जाएगा शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की 8वीं बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 1,619 स्कूलों में भूकंप सुरक्षा मॉक ड्रिल, हजारों छात्रों ने लिया हिस्सा

ड्रॉप, कवर एंड होल्ड’ तकनीक का प्रशिक्षण, स्कूलों में भूकंप से बचाव का अभ्यास आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान, जिलेभर के विद्यालयों में मॉक ड्रिल आयोजित एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के...
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड बमसन : तीसरे चरण में 77 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  बमसन : जिला हमीरपुर में तीसरे चरण में 77 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान : विकास खंड बमसन : पंचायत प्रधान उपप्रधान कक्कड़ नीता देवी सुभाष चंद उटपुर देवानंद जोगिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!