चंबा के 1,619 स्कूलों में भूकंप सुरक्षा मॉक ड्रिल, हजारों छात्रों ने लिया हिस्सा

by

ड्रॉप, कवर एंड होल्ड’ तकनीक का प्रशिक्षण, स्कूलों में भूकंप से बचाव का अभ्यास

आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान, जिलेभर के विद्यालयों में मॉक ड्रिल आयोजित

एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के सभी 15 शिक्षा खंडों के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को ‘ड्रॉप, कवर एंड होल्ड’ भूकंप सुरक्षा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

इस दौरान जिले के 163 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, 96 उच्च विद्यालयों, 224 माध्यमिक विद्यालयों तथा 1,136 प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि भूकंप आने पर घबराने के बजाय ‘ड्रॉप, कवर एंड होल्ड’ तकनीक अपनाकर स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है।
अभ्यास के दौरान प्री-ड्रिल गतिविधियों के तहत सुरक्षित स्थानों की पहचान, विद्यालय परिसर से व्यवस्थित निकासी तथा आपदा के समय बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। विद्यार्थियों को संकट की स्थिति में संयम बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को भूकंप जैसी आपदाओं के प्रति सजग और तैयार बनाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गोहर में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 यूनिट रक्त एकत्रित

एएम नाथ।  गोहर 8 मई।  विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी में विटामिन डी के लिए कितने बजे की धूप लेनी चाहिए : कितनी देर धूप में रहने पर शरीर को मिलता है Vitamin D

गर्मी के दिनों में सुबह 7-8 बजे से ही धूप काफी तेज हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग घर से निकलना बंद कर देते हैं। हालांकि विटामिन डी की कमी को पूरा करने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसोल में घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ : आरोपी हरियाणा

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने पहुंची एक दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त वर्ष 2024-25 में आईटीडीपी भरमौर के अंतर्गत खर्च किए जा रहे 47,81,67000 रुपए – जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। चम्बा  :  उप मंडल मुख्यालय भरमौर के मिनी सचिवालय भवन के सभागार में परियोजना सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी...
Translate »
error: Content is protected !!