ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस : हरियाणा विधानसभा चुनाव

by

चंडीगढ़, 3 नवंबर :   हरियाणा के विधानसभा चुनावों में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।  कुछ रोज पूर्व ही कांग्रेस की शिकायत को खारिज करते हुए आयोग ने विपक्षी दल को लोगों को गुमराह नहीं करने की नसीहत भी दी थी। कांग्रेस ने अपनी नई शिकायत में आयोग द्वारा खुद को ही क्लीन-चिट दिए जाने पर सवाल उठाए हैं।

साथ ही, कांग्रेस की ओर से आयोग के फैसले पर असहमति जताई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कोषाध्यक्ष अजय माकन, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिषेक मनु सिंघवी, प्रदेशाध्यक्ष चौ़ उदयभान, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश व पवन खेड़ा की ओर से लिखित में यह शिकायत दी गई है।
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई शिकायतों खारिज किए जाने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि आयोग ने न केवल खुद को क्लीन चिट दी है बल्कि शिकायत में उठाए गए कई तथ्यों का बगैर जांच के लिए जवाब दिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस दोबारा आयोग को शिकायत भेजी है। कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन इंचार्ज चांदवीर हुड्डा ने चंडीगढ़ में यह पत्र मीडिया को जारी किया। कांग्रेस के नौ वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर वाले इस पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव आयोग ने उसकी शिकायतों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। पत्र में कहा कि चुनाव आयोग का जवाब अपमानजनक लहजे में लिखा गया है। अगर चुनाव आयोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता रहा तो पार्टी के पास ऐसी टिप्पणियों के लिए कानूनी सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव आयोग ने खुद को क्लीन चिट दी है। हमें नहीं पता कि आयोग को कौन सलाह दे रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि आयोग यह भूल गया है कि यह संविधान के तहत स्थापित एक निकाय है।
कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी का दावा करते हुए चुनाव आयोग से 13 अक्तूबर को शिकायत की थी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि 20 सीटों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई। चुनाव आयोग ने 29 अक्तूबर को कांग्रेस की शिकायत खारिज कर दी थी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 1600 पेज के जवाब में आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताया था।

ईवीएम की बैटरी पर उठाए थे सवाल :  कांग्रेस की ओर से हरियाणा के 20 हलकों से लिखित में शिकायत आयोग के पास भेजी गई थी। कांग्रेस पार्टी की ओर से भी अधिकारिक तौर पर आयोग के पास शिकायत दाखिल की थी। आयोग ने पिछले दिनों शिकायत को खारिज करते हुए साफ कहा था कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं कांग्रेसियों का कहना है कि बड़ी संख्या में ऐसी ईवीएम थी, जिनकी बैटरी 99 प्रतिशत तक चार्ज थी। उनकी यह दलील भी है कि जिन जगहों पर ईवीएम की बैटरी कम चार्ज थी, वहां कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीं 99 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज होने वाली जगहों पर भाजपा की जीत हुई है। इसी आधार पर कांग्रेस ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगा रही है।

कांग्रेस के आरोपों को बताया था गैरजिम्मेदाराना

चुनाव आयोग ने अपने जवाब में कहा था कि मतदान और मतगणना जैसे संवेदनशील समय के दौरान गैरजिम्मेदाराना आरोप लगाने से अशांति और अराजकता पैदा हो सकती है। आयोग ने पिछले एक साल में 5 मामलों का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी को नसीहत दी और कहा कि आरोप लगाने में सावधानी बरते और बिना किसी सबूत के इलेक्टोरल ऑपरेशन पर आदतन हमला करने से बचे। आयोग के इस जवाब पर असहमति जताते हुए अब कांग्रेस ने कानूनी लड़ाई लड़ने का संकेत दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बोर्ड क्लास 11 से 12वीं तक का नया सिलेबस जारी, यहां से करें डाउनलोड

मोहाली । पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने नए एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए 1वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स ऑफिशियल वेबसाइट...
article-image
पंजाब

मनप्रीत बादल के हलके बठिंडा में कर्मचारियों व पैंशनरों ने धोखा देने के आरोप लगाते हुए निकाला झंडा मार्च,

17 मार्च का मुख्यमत्री चरनजीत सिंह चन्नी के हलके चमकौर साहिब में निकालेगे झंडा मार्च कर्मचारी नेताओं ने थर्मल प्लांट की 1700 ऐकड़ जमीन एक रूपए प्रति एकड़ के हिसाब के साथ कारपोरेट घराणों...
article-image
पंजाब

जनरल, पुलिस व खर्चा आब्जर्वरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक – किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वरस आई.ए.एस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधावी छात्रों का सम्मान, राज्यपाल ने दिया ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप का मंत्र

औषधीय पौधों से हिमाचल बन सकता है ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप की राजधानी: राज्यपाल कहा, शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, नवाचार और राष्ट्र निर्माण भी ब्यूरो प्रथम न्यूज। शिमला :  राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने...
Translate »
error: Content is protected !!