पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

by

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या 13006 के एक डिब्बे में धमाका हुआ.  इस बात की जानकारी जीआरपी के अधिकारियों ने दी है. यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है. बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे में पटाखों से भरी एक बाल्टी में धमाका हुआ है, जिसमें चार यात्री घायल हो गए.

बाल्टी में धमाका :   जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन सिंह ने कहा कि घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है, उन्होंने कहा कि जांच से पता चलता है कि धमाका ट्रेन के सामान्य श्रेणी के डिब्बे में एक प्लास्टिक बाल्टी में हुआ है, जिसमें पटाखे थे. फिलहाल घटना की जांच जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका के बाद बोगी में काफी धुआं हो गया था, जिससे हड़कंप मच गया.

चार यात्री घायल :    जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोगी का मुआयना किया. जांच में पता चला कि एक यात्री पटाखे लेकर अपने गांव जा रहा था. बाल्टी में पटाखे थे और शॉट सर्किट से पटाखों में आग लगी और धमाका हुआ. इस घटना में चार यात्री घायल हुए, सबकी हालत ठीक है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया : धान के खेतों में ड्रोन मिला, बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके)

फिरोजपुर : फिरोजपुर सीमा के पास बीएसएफ द्वारा एक ड्रोन की बरामदगी की गई है। बीएसएफ ने शाम के वक्त खुफिया सूचना के आधार पर चक भांगे वाला के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान...
article-image
दिल्ली , पंजाब

‘आप’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका : संजय सिंह

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी करके भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत सभी सांसदों की सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को...
Translate »
error: Content is protected !!