सुख आश्रय योजना अनाथ बच्चों का भविष्य संवारेगीः निवेदिता नेगी 93 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र

by

मंडी के 479 बच्चों की पढ़ाई,आवास,शादी,पालन पोषण व स्वरोजगार का खर्च उठाएगी सरकार
मंडी, 7 नवम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने कहा की सुख आश्रय योजना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक अनूठी और श्रेष्ठ पहल है जो अनाथ बच्चों का भविष्य संवारेगी। उन्होंने कहा की सरकार ने ऐसे बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया है। जिला मंडी में ऐसे 479 बच्चों की पहचान हुई है जिनका पालन पोषण, शिक्षा, आवास, विवाह आदि का खर्चा सरकार उठाएगी। यह जानकारी उन्होंने कल्याण भवन मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में दी। इस मौके पर उन्होंने सुख आश्रय योजना के पात्र 93 अनाथ लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी बांटे। उन्होंने कहा की राज्य सरकार एक पालक माता पिता की तरह इन बच्चों की न केवल निर्वाह की व्यवस्था कर रही है बल्कि उनके भावी जीवन की चिंता भी सरकार को है। उन्होंने कहा की जिला मंडी में यह योजना जिलाधीश एवं बाल कल्याण संरक्षण समिति के मार्गदर्शन में चल रही है। आजकल जिनको इस योजना का लाभ मिलना है उनके दस्तावेज युद्ध स्तर पर बन रहे है ताकि उन्हे जल्दी से जल्दी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इस अवसर पर सुख आश्रय योजना पर लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने मुख्य अतिथि निवेदिता नेगी का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के सभी घटकों की बारीकी से अपनी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी।
समारोह में सभी खंडों के सीडीपीओ, बाल संरक्षण इकाई तथा डीपीओ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं युवा – आवास पंडित संतोषगढ़ में बच्चों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली के माध्यम से दिया स्वस्थ समाज का संदेश

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अक्तूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़ में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फिल्म नीति को हिमाचल सरकार ने दी मंजूरी : 50 प्रतिशत शूटिंग के साथ बनी फिल्मों के लिए वार्षिक पुरस्कार

शिमला : हिमाचल प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाने के लक्ष्य के साथ राज्य सरकार ने हाल ही में एक व्यापक फिल्म नीति को स्वीकृति प्रदान की है। इस नीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री नई दिल्ली एम्स में भर्ती, स्वास्थ्य स्थिति बेहतर

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कुछ परीक्षणों के लिए शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है। विभाग के डॉक्टरों की टीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी के मौत के मामले की सीबीआई जांच हो : जयराम ठाकुर

प्रदेश के कोने-कोने में नशा फैल रहा है और सरकार झूठे आंकड़े गढ़ रही हिमाचल की गाड़ियों पर हमले दुःखद, सरकार दे ध्यान एएम नाथ। शिमला : विधानसभा सत्र में संबोधन के बाद मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!