मुख्यमंत्री लिखित में बताएं कि पंचायत चुनाव समय से होंगे….पंचायत चुनाव पर मुख्यमंत्री खुद भी झूठ बोल रहे और मंत्रियों से भी बुलवा रहे : जयराम ठाकुर

by

जल शक्ति विभाग के भवन निर्माण की हकीकत बताएं मुख्यमंत्री

व्यवस्था परिवर्तन में भगवान भरोसे थोड़ी व्यवस्थाएं

दक्षिणी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक वीरों को नेता प्रतिपक्ष नीति बधाई

एएम नाथ। मण्डी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव के मामले में सरकार हर दिन झूठ बोल रही है और विपक्ष पर गलत आरोप लगा रही है। कुतर्कों से अपने झूठ का बचाव कर रही है। पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री खुद झूठ बोल रहे हैं और अपने मंत्रियों तथा अन्य नेताओं से भी झूठ बुलवा रहे हैं। झूठ बोलने में माहिर मुख्यमंत्री और उनके व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार अगर पंचायत चुनाव के समय पर होने को लेकर आश्वत हैं इस बात को लिखित में बताएं कि समय से चुनाव होंगे अन्यथा चुनाव से भागने की बात को स्वीकार करें। इससे ही इस मुद्दे का पटाक्षेप हो जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमेशा झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री विपक्ष के तर्कों को नकार नहीं सकते। अभी तक सरकार आरक्षण रोस्टर तय नहीं कर पाई है। जो न्यायालय के आदेशानुसार चुनावी प्रक्रिया के शुरू होने के 90 पहले करना अनिवार्य है। डीसी से लेकर सीएस तक सबके सब चुनाव टालने के लिए पत्र पर पत्र लिख रहे हैं। अब सरकार पंचायत का पुनर्सीमांकन करवाने के नाम पर फिर से चुनाव टालने का बहाना खोज रही है। पंचायतों के पुनर्सीमांकन का काम पहले क्यों नहीं शुरू किया गया? लेकिन जब सरकार झूठ बोलकर ही सारे काम निकाल सकती है तो मुख्यमंत्री को काम करने की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री के झूठ का घड़ा भर चुका है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि निरमंड में जल शक्ति विभाग के भवन निर्माण की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि भवन निर्माण में जल शक्ति विभाग की पाइपों का इस्तेमाल हो रहा है जो पूरी तरीके से गैरकानूनी है। ऐसे में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को यह स्पष्ट करें कि यह सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार है या व्यवस्था परिवर्तन का कोई नया मॉडल? जहां चहेते ठेकेदारों को कुछ भी करने की पूरी आजादी है? यदि भ्रष्टाचार हेतु सरकार द्वारा इस पर क्या कार्रवाई की गई है अभी सरकार स्पष्ट करें? उन्होंने कहा व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार में यह भी कारनामा देखने को मिला कि जूनियर अधिकारी बॉस बना दिया गया है। व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने जूनियर अधिकारी को एडीएम और सीनियर अधिकारी को एसडीएम बनाया है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। ऐसी व्यवस्था परिवर्तन के प्रदेश को भगवान बचाए।
जयराम ठाकुर ने दक्षिणी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने वाले हिमाचल के एथलीट्स को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों मनीषा कुमारी और संदीप सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। यह पदक उनके कठिन श्रम और समर्पण, गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं परिजनों के सहयोग का प्रतिफल है। जीवन के हर मोड पर इन खिलाड़ियों को सहयोग देने वाले सभी लोग साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के सुखद सफल और मंगल में भविष्य की प्रार्थना भी की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हजारों की संख्या में लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं और राहत के लिए सरकार की राह देख रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा 5500 करोड़ की नगद आर्थिक सहायता के साथ-साथ एक्सटर्नली ऐडेड प्रोजेक्ट्स के माध्यम से हर साल हजारों करोड़ों रुपए का सहयोग दे रही है। केंद्र की परियोजनाओं में भी हिमाचल को हर दिन भरपूर सहयोग मिल रहा है। केंद्र के सहयोग के बावजूद भी महीनों बीत जाने के बाद आपदा का दंश झेल रहे लोगों के हाथ खाली हैं मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम केंद्र सरकार की आलोचना करने और अपनी झूठी प्रशंसा करने में व्यस्त है। जब जमीन पर लोगों तक राहत पहुंची ही नहीं, ढाई हजार की फौरी राहत देने में भी महीनों का वक्त लग गया तो फिर सरकार अपनी पीठ किस बात पर थपथपा रही है। मुख्यमंत्री काहिल हकीकत से बाहर निकले और आपदा प्रभावितों की जमीनी हकीकत का सामना करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव हारी : मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस 2143 वोट से चुनाव हारी – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू की अगुवाई वाली वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार जनादेश खो चुकी है। राज्यसभा की सीट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी मेला के दौरान चंडी में लंगर सेवा कमेटी का गठन

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : आगामी 2 अप्रैल से लगने वाले बाबा जोहड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंडी में लंगर सेवा प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ मणिमहेश अभियान 15 से 30 जुलाई तक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : आगामी पवित्र मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत 15 से 30 जुलाई 2025 तक एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हड़सर से पवित्र डल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोचिंग सेंटर बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत पर बड़ा एक्शन : LG वीके सक्सेना ने 2 अधिकारियों पर कार्रवाई को दी मंजूरी

नई दिल्ली : दिल्ली में जुलाई 2024 में ओल्ड राजेन्द्र नगर स्थित राउज कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत के मामले में अब फायर विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!