DC जतिन लाल ने वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह चड़तगढ़ का किया निरीक्षण

by
ऊना, 26 मार्च। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के चड़तगढ़ स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह (आश्रय परोधा) का निरीक्षण किया। मंगलवार को अपने दौरे में उन्होंने आश्रय परोधा में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनका हाल-चाल पूछा तथा वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उपायुक्त ने वहां वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल की समूची व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों तथा आश्रय परोधा प्रबंधन को वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां चल रहे अतिरिक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों से उसकी प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि जल्द ही परोधा आश्रम में रहने वाले लाभार्थियों को ओपीडी, मनोचिकित्सक, योग एवं मेडिटेशन समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी। इससे उन्हें बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा।
बता दें, सप्ताह में एक बार क्षेत्रीय अस्पताल अथवा आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना से एक डॉक्टर आश्रय परोधा में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करता है, ताकि वहां रह रहे वरिष्ठजनों की उपयुक्त देखभाल सुनिश्चित हो, और वे अच्छे से जीवनयापन कर सकें। इसके अलावा आश्रय में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए सप्ताह के हर मंगलवार फिजियोथैरेपी की सुविधा भी उपलब्ध है। उपायुक्त ने कहा कि आश्रय परोधा में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक भी फिजियोथैरेपी की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ऊना केएल वर्मा, एडवोकेट सुरेश कुमार ऐरी, शम्मी जैन, गणेश दत्त, सतीश कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशेड़ी बना रहा काला कारोबार, होश उड़ा देंगे आंकड़ें : 5 साल में एनडीपीएस के हर वर्ष औसतन 1690 मामले दर्ज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश नशे की मंडी बन रहा है. यहां नशे का काला कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है और युवा वर्ग तेजी से नशे की दलदल में फंस रहा है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़-परागपुर में जमीन अधिग्रहण पर विधानसभा में घमासान : सुक्खू बोले- परिवार की जमीन पर बना दिया था पानी का टैंक

एएम नाथ।  शिमला, 27 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कांगड़ा जिले के रक्कड़-परागपुर में जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला गरमा गया। भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्घटनाओं का जिला शिमला का आंकड़ा 239, 1 जनवरी से 30 अक्टूबर 2023 तक : DC आदित्य नेगी

शिमला 28 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित सड़क सुरक्षा...
हिमाचल प्रदेश

2400 करोड़ की योजना से विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल : आरएस बाली

एचपीटीडीसी अध्यक्ष ने हमीरपुर में की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। हमीरपुर 15 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस मंगलवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल...
Translate »
error: Content is protected !!