राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : मैहला को जोड़ा जाएगा सीवरेज सुविधा से, व्यय की जाएगी 8 करोड रुपए की धनराशि- कुलदीप सिंह पठानिया

by

चंबा, 7 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ग्राम पंचायत मैहला को सीवरेज सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा। जल्द ही इस योजना के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। यह बात विधानसभा अध्यक्ष ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए करते हुए कही।
कार्यक्रम में सदर विधायक चंबा नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की और अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि मैहला स्कूल के अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य को एक माह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के गैर जनजातीय क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मैहला से भगयार सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में 8 करोड रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सड़क मार्ग पर रावी नदी के ऊपर 3 करोड़ 72 लाख की लागत से 68 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है । उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मैहला से चढ़ी मार्ग पर मेटलिंग व टायरिंग का कार्य प्रगति पर है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मैहला क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए लगभग 65 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
इस मौके पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 31 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए ।
विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने मैहला में जालपा माता मंदिर में शीश नवाया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत भी किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य व निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के निदेशक एवं प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव,एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति विभाग राजीव मोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष उमेश ठाकुर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी और लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरजीत भरमौरी ने संगठनात्मक विषयों व जनहित के मुद्दों पर सीएम से की चर्चा

नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष चम्बा सुरजीत भरमौरी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट एएम नाथ। शिमला :  जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री सुरजीत भरमौरी ने शिमला में मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन : दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग राहत भत्ता योजना के तहत 130 करोड़ रुपये का प्रावधान : वर्तमान वित्त वर्ष में 227 पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण

एएम नाथ। शिमला : समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग तत्परता से कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने किया श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गुरु रविदास मंदिर, भदसाली में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण के...
Translate »
error: Content is protected !!