स्थानीय मीडिया व सरकार में समन्वय स्थापित करने के लिए शिमला में मीडिया वर्कशॉप का 8 नवंबर को होगा आयोजन : DC आदित्य नेगी होंगे वार्तालाप में मुख्य अतिथि*

by

शिमला, 07 नवंबर- आजादी के अमृत काल में भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) चंडीगढ़ के सहयोग से पीआईबी शिमला द्वारा 08 नवंबर को प्रात : 10.30 बजे बचत भवन में शिमला के मीडिया कर्मियों के लिए वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त शिमला श्री आदित्य नेगी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्र सूचना कार्यालय उत्तरी क्षेत्र के अपर महानिदेशक श्री राजिन्दर चौधरी करेंगे ।
इस वार्तालाप का उद्देश्य स्थानीय मीडिया व सरकार में समन्वय स्थापित करना जिससे सरकारी योजनाओं की जानकारी के संचार को प्रभावी बनाया जा सके। वार्तालाप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री प्रीतम सिंह संयुक्त निदेशक, पीआईबी शिमला ने बताया कि वार्तालाप के दौरान केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों के बारे में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के साथ-साथ सोशल मीडिया पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे| यह मीडिया वर्कशॉप स्थानीय मीडिया के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने पर प्राथमिकता से ध्यान देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर इंटरैक्टिव सत्रों के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8 माह में 56 मामलों में कार्रवाई, 2,203 किलो भुक्की, 1.384 किलो चिट्टा और 35 हजार नशीली गोलियां बरामद

ऊना: जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2026 के पहले आठ महीनों में पुलिस ने नशे से जुड़े 56 मामलों में कार्रवाई करते हुए 81 आरोपियों को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी के मौत के मामले की सीबीआई जांच हो : जयराम ठाकुर

प्रदेश के कोने-कोने में नशा फैल रहा है और सरकार झूठे आंकड़े गढ़ रही हिमाचल की गाड़ियों पर हमले दुःखद, सरकार दे ध्यान एएम नाथ। शिमला : विधानसभा सत्र में संबोधन के बाद मीडिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेरिस ओलंपिक 2024 : विनेश फोगाट को इस दिन मिलेगा सिल्वर मेडल ! CAS ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली : भारत की रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल मिलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 50 किलोवर्ग फ्रीस्टाइल इवेंट के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर...
Translate »
error: Content is protected !!