DC ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का किया दौरा

by
ऊना, 26 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने कार्यालय क्षेत्र और सैनिक विश्राम गृह का निरीक्षण किया और पूर्व सैनिकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का ब्योरा लिया। उनका यह दौरा पूर्व सैनिकों की सुविधाओं को सुधारने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को समर्पित था।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की सुविधा और कल्याण को प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पूर्व सैनिकों के लिए सम्मेलनों और बैठकों के आयोजन को लेकर एक उपयुक्त स्थल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौजूदा कार शेड एवं सामुदायिक क्षेत्र के विस्तार के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों को आधिकारिक कार्य के लिए कार्यालय सीढ़ियां चढ़ने में होने वाली कठिनाई के समाधान के लिए एएफडी क्लर्क की मेज को निचली मंजिल पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए, ताकि पूर्व सैनिकों की उनतक आसानी से पहुंच सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल एसके कालिया उनके साथ रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमान में फंसी शाहपुर की 24 वर्षीय पवना, विदेश मंत्रालय के समक्ष सीएम उठाएंगे मामला : 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए गई थी दुबई

एएम नाथ। धर्मशाला : शाहपुर के कुठारना की रहने वाली एक 24 वर्षीय लड़की पवना 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए दुबई गई थी, उसके बाद कई दिनों तक उसका कोई सुराग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

एसडीएम चम्बा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की और से जारी पहचान पत्र किये वितरित एएम नाथ। चम्बा : आगामी चुनावों की तैयारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 सितंबर को होगी हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में जुटेगा मंत्रिमंडल, खाली पदों को भरने के प्रस्तावों पर भी हो सकता है फैसला एएम नाथ। शिमला, 6 सितंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी मंत्रिमंडल बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान HIV पॉजिटिव : जेल में आर्मी मेजर ने किया रेप !

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जेल में पाक आर्मी के मेजर द्वारा रेप की खबर वायरल हो रही है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इमरान खान...
Translate »
error: Content is protected !!