एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी -10 साल पुराने राज से उठाया पर्दा : 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर

by

नई दिल्ली   :  अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। साल 2000 में देश छोड़ने के बाद से वह काफी समय से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

‘करण अर्जुन’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली ममता कुलकर्णी साल 2000 में भारत छोड़कर विदेश चली गई थीं। साल 2015 में उनका नाम 2000 करोड़ के ड्रग्स मामले में आया था, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में रहीं। हालांकि, अब कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है। एक इंटरव्यू में ममता ने बताया कि वह 2014 में एक मीटिंग में शामिल हुई थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके पति विक्की गोस्वामी किससे मिल रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका ड्रग्स के कारोबार से कोई लेना-देना नहीं था।

ममता कुलकर्णी भारत इसलिए लौटी हैं क्योंकि वह महाकुंभ 2025 में शामिल होना चाहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी वापसी का एलान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा कोटला कलां में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर CDPO कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में आयोजित

ऊना, 16 दिसम्बर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर कोटला कलां में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब

पंजाब राज्य स्तर इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट गढ़शंकर में आयोजित की जाएगी

पंजाब राज्य स्तरीय इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट समिति की बैठक हुई  गढ़शंकर । अप्रैल माह में होने वाले पंजाब राज्य स्तरीय इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए गढ़शंकर में टूर्नामेंट समिति की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष ने एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली ने आज छोटा शिमला स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शाखा विस्तारीकरण से...
article-image
पंजाब

मोहाली का वेरका मिल्क प्लांट बना गुणवत्ता का प्रतीक: बिक्रम सिंह माहल

मोहाली/दलजीत अजनोहा : वेरका मिल्क प्लांट मोहाली के जनरल मैनेजर बिक्रम सिंह माहल ने जानकारी दी कि प्लांट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और पंजाब के डेयरी सेक्टर में गुणवत्ता और ग्राहक सेवा का...
Translate »
error: Content is protected !!