काग्रेस सरकार के समय जारी ग्राटों से हुए कामों के किए जा रहे उदाघटन : गढ़शंकर व माहिलुपर शहर को इस आप सरकार ने ढाई वर्ष के कार्याकाल में कोई ग्रांट नहीं दी – पूर्व विधायक गोल्डी

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर सहित पूरे पंजाब में कानून वयस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है और कोई भी व्यक्ति इस समय सुरक्षित महसूस नही कर रहा। रोजाना व्यापारियों व अन्य लोगों से फिरौतियां की डिमांड की जा रही है। कहीं भी कोई विकास कार्य नहीं हो रहा। लेकिन सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी इसकी परवाह किए बिना चुटकलों सुना कर काम चला रही है। यह शब्द काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहे।
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भी पंजाब की जनता से धोखा किया जा रहा है। गढ़शंकर शहर व माहिलपुर शहर में के लिए ढाई साल में कोई ग्रांट नहीं दी गई। गढ़शंकर हलके के अधिकांश गावों को भी कोई ग्रांट नहीं दी गई। काग्रेस सरकार के समय में गढ़शंकर शहर व माहिलपुर शहर को दी गई ग्राटों से शुरू हुई कामों के आम आादमी पार्टी के प्रतिनिधि उदघाटन किए जा रहे है और अपने गुणगान कर रहे है। उन्होंनों कहा कि नशे के मकडज़ाल में युवा फंसते जा रहे है। युवाओं की शव जंगलों में मिलते है और पुलिस भी मामूली कारवाई कर अपने फर्ज की इतिश्रि कर रही है। बीत ईलाके में चिट्टे का नाम तक नहीं जानते थे लेकिन अव बीत ईलाके में चिट्टे का असर दिन पर दिन बढ़ रहा है। जिससे युवा पीढ़ी तवाह हो रही है। गढ़शंकर शहर में चोरियों और स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पुलिस के पास लोग जाते है। कोई सुनने को तैयार नहीं होता। अधिकांश की शिकायत पर तो मामला दर्ज ही नहीं किया जाता। लेकिन सरकार व प्रशासन सो रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार हर फ्रंट पर बुरी तरह फेल चुकी है।
फोटो : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा :…..बोले- कहा-लगता है, अब छुट्टी लेनी चाहिए : शायद पायलट को लगा ‘राजा’ को हटाने का समय आ गया

साढ़े चार साल बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से विदाई; बोले- अब मैं पूर्व अध्यक्ष हूं, जो कहना था राहुल गांधी से कह दिया नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

छात्रों के अंदर भारत की आत्मा भरने का काम एबीवीपी करती है : राहुल राणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् होशियारपुर इकाई द्वारा सनातन धर्म सर्वहितकारी विद्या मंदिर, तलवाड़ा में राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संत सीचेवाल से भूमिगत जल बचाने हेतु की चर्चा

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब में भूजल को बचाने के लिए राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से गंभीर चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ ओएसडी चरनजीत...
article-image
पंजाब

ऐच्छिक नीति घटकर आधी, मंत्री खर्च कर सकेंगे सिर्फ 1.50 करोड़ : ले मुख्यमंत्री को ऐच्छिक ग्रांट के रूप में 10 करोड़ और कैबिनेट मंत्रियों को तीन करोड़

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की बैठक में स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा समेत चार बड़े फैसलों पर मोहर लगी। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों की साफ-सफाई, सुरक्षा और मैनेजमेंट के लिए एमएमसी (स्कूल मैनेजमेंट...
Translate »
error: Content is protected !!