एक गलती की तो छात्रों पर लग सकता है 2 साल का बैन : CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी की सख्त गाइडलाइंस

by
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। अब परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं एग्जाम में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं।
इस साल सीबीएसई के 10वीं, 12वीं परीक्षा में करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो होंगे। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के दौरान नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी किए हैं। अगर कोई छात्र इन गाइडलाइंस का पालन नहीं करता है तो उन्हें 2 साल के लिए बोर्ड परीक्षा से बैन किया जा सकता है।
सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस स्कूलों को दे दी हैं। अब स्कूल अधिकारी इन निर्देशों को छात्रों को बताएंगे। सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों और स्कूलों को चेतावनी दी है कि अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। आइए जानते हैं क्या है सीबीएसई की गाइडलाइंस
क्या है सीबीएसई की गाइडलाइंस
सीबीएसई की गाइडलाइंस के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को नहीं ले जा सकते। अगर कोई छात्र इन चीजों के साथ पकड़ा जाता है तो उसे 2 साल के लिए परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा। इसके अलावा जो छात्र परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाएंगे, उन्हें इस साल और अगले साल की परीक्षा से भी निलंबित कर दिया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में किया जाएगा। यह कदम परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी गलत काम को रोका जा सके।
बोर्ड एग्जाम में अंदर क्या ले जा सकते
सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में इन चीजों को ले जाने की अनुमति है
1. एडमिट कार्ड और स्कूल पहचान पत्र (नियमित छात्रों के लिए)
2. प्रवेश पत्र और कोई भी सरकारी फोटो आइडेंटी कार्ड (प्राइवेट छात्रों के लिए)
3. स्टेशनरी आइटम, जैसे कि ट्रांसपेरेंट पाउच, नीली/रॉयल ब्लू स्याही/बॉल प्वाइंट/जेल पेन, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, स्केल, इरेजर, राइटिंग पैड।
4. एनालॉग घड़ी, ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, वॉलेट, डिजाइनर चश्मा, पर्स, हैंडबैग आदि।
बोर्ड एग्जाम में अंदर क्या नहीं ले जा सकते
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स को स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा देने जाना चाहिए। उन्हें ज्यादा जेब वाले या तड़क-भड़क कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र नहीं जाना चाहिए। साथ ही, महंगी जूलरी, एक्सेसरीज या कोई भी ऐसी चीज न लाएं, जिसे तलाशी में बाहर छोड़ना पड़े।
1. स्टेशनरी आइटम (जैसे स्टडी मटीरियल (प्रिंटेड या लिखा हुआ), कैलकुलेटर,कागज के टुकड़े, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर आदि)
2. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच, कैमरा आदि)। इसके अलावा वॉलेट, डिजाइनर चश्मा, पर्स, हैंडबैग आदि भी नहीं ले जा सकते।
3. डायबिटीज के मरीजों को छोड़कर, कोई भी खाने-पीने की चीज (खुली या पैक की हुई) परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में सेहत सेवाएं चरमरा सकती- ओपीडी बंद कर देंगे धरना – 20 को पंजाब में हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर

चंडीगढ़ । 5 जनवरी :   पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने मांगें पूरी न होने के रोष में हड़ताल की चेतावनी दी है। अगर हड़ताल हो गई तो पूरे पंजाब में सेहत सेवाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने एग्जाम के लिए की जारी रिवाइज्ड डेटशीट : 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 मार्च 2024 से आरंभ होकर 18 मार्च 2024 तक

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड की ओर फाइनल एग्जाम के लिए...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की छात्राओं के घटनाक्रम पर डीटीएफ का कड़ा विरोध

आरोपी व्यक्तियों को सजा दिए जाने की मांग गढ़शंकर : डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की छात्राओं की वीडियो वायरल करने के घटनाक्रम की सख्त निंदा की है। डीटीएफ के प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल यूनिवर्सिटी में वेतन न मिलने पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया प्रदर्शन

शिमला, 05 मई । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों और गैर-शिक्षकों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा)...
Translate »
error: Content is protected !!