एक पांव में जूता, दूसरे में नहीं, मगर दिल में सराज-मंडी की चिंता :

by

दरकी ज़िंदगियाँ और रोती आँखों के बीच अगर कोई उम्मीद की तस्वीर दिखाई देती तो वो है मंडी के डीसी साहब अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी :  आपदा की मार से टूटी पहाड़ियाँ, दरकी ज़िंदगियाँ और रोती आँखों के बीच अगर कोई उम्मीद की तस्वीर दिखी है, तो वो है मंडी के उपायुक्त साहब अपूर्व देवगन जी। जिनके एक पांव में जूता था और दूसरे में नहीं।
उपायुक्त मंडी की वो तस्वीर जिसमें उनके एक पांव में जूता है और दूसरे में नहीं महज़ एक क्षण भर का दृश्य नहीं, बल्कि एक प्रतीक है उस सेवा भावना का जो आपदा की भयावहता के बीच भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटी। यह दृश्य बताता है कि जब पूरा क्षेत्र भूस्खलन, बाढ़ और तबाही से जूझ रहा था, तब एक प्रशासनिक अधिकारी जमीनी हालात को समझने, देखने और सुधारने के लिए खुद की सुविधा से ऊपर उठकर, कीचड़ और मलबे के बीच भी मौजूद था। जहां अधिकांश लोग ऐसे समय में एयरकंडीशंड ऑफिस से ही “निगरानी” करते हैं, वहीं मंडी के उपायुक्त ने यह साबित किया कि प्रशासनिक सेवा सिर्फ़ आदेश देने की नहीं, बल्कि नम आंखों और गीले पांवों के साथ जनता के बीच खड़े रहने की जिम्मेदारी है। पुनर्वास की प्रक्रिया में उनका नेतृत्व सिर्फ़ भाषणों तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने मनरेगा जैसी योजनाओं को नए रूप में इस्तेमाल कर, गांव-गांव की टूटी हुई कनेक्टिविटी को फिर से जोड़ने की पहल की। यह सोच सिर्फ़ पुनर्निर्माण की नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की है। जब जनता अपने घर और खेत खो चुकी हो, तो उम्मीद की कोई भी किरण अमूल्य होती है और मंडी में वो किरण उपायुक्त की ईमानदार कोशिशों में दिख रही है। ऐसे समय में, जब राजनीति और दिखावे की होड़ तेज़ है, एक अफसर का नंगे पांव खड़ा होना यह सिखाता है कि असली नेतृत्व वही है, जो सिर्फ़ आदेश नहीं देता, बल्कि खुद आगे बढ़कर रास्ता बनाता है।

विज्ञापन :-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वो दिन ” योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन : सी.डी.पी.ओ. गोपालपुर

सरकाघाट, 14 फ़रवरी – मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों और नकारात्मक सामाजिक मानदंडों को बदलने के उद्देश्य के दृष्टिगत आज बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञापनों और पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर रखें नजर : डीसी अमरजीत सिंह ने जिला स्तरीय एमसीएमसी के सदस्यों को दिए निर्देश

हमीरपुर 21 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के सभी सदस्यों और उनके अधीनस्थ टीमों को निर्देश दिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण घाटी में सड़क हादसा :- पंजाब के पर्यटकों की खाई में गिरी कार, 2 की मौत और 3 घायल

मणिकर्ण : मणिकर्ण घाटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब से आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सरसाड़ी क्षेत्र के पास उस समय पेश आया जब पर्यटकों से भरी...
हिमाचल प्रदेश

आचार संहिता की अनुपालना हेतु उड़न दस्ते गठित

ऊना :  आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने दो उड़न दस्तों का गठन किया है, जो चुनावों के दौरान आचार संहित उलंघन...
Translate »
error: Content is protected !!