जज साहब भी हैरान-पंजाब में पेंडिग FIR देखकर, हाईकोर्ट ने सीधे DGP को दिए निर्देश

by
पंजाब पुलिस के पास पेंडिंग केस देखकर हाईकोर्ट भी हैरान रह गया। अब अदालत ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से इन मामलों की जांच को लेकर ऐक्शन प्लान देने के लिए कहा है। दरअसल, उच्च न्यायालय हत्या के प्रयास में आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग कर रही याचिका पर सुनवाई कर रहा था।  पाया गया है कि पुलिस के पास 75 हजार से ज्यादा FIR लंबित हैं।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने तय समय में जांच पूरी नहीं होने के चलते लंबित करीब 79 हजार FIR पर हैरानी जताई है। जस्टिस संदीप मौडगिल याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने मामलों की जांच पूरी करने के लिए डीजीपी से ऐक्शन प्लान देने के लिए कहा है।
कोर्ट ने कहा, ‘वैधनिक अवधि समाप्त होने के बाद भी निष्कर्ष का इंतजार कर रहीं 79 हजार FIR के             आंकड़े को देखकर हम हैरान हैं। राज्य से दो सप्ताह के अंदर ऐक्शन प्लान दाखिल करने के लिए कहा जाता है। इसमें FIR की तारीख, कोर्ट की तरफ से जांच पूरी करने के लिए दिया गया समय और इसे पूरा करने के लिए प्रस्तावित समय की जानकारी दी जाएगी।’
क्या था मामला :   कोर्ट में हत्या के प्रयास के आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द करने कि लिए याचिका दाखिल हुई थी। पुलिस की तरफ से भरोसा दिए जाने के बाद सितंबर 2024 में याचिका को वापस ले लिया गया था। तब पुलिस ने भरोसा दिया था कि जांच को एक महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। अब जब पुलिस जांच करने में असफल रही, तो पीड़ित याचिका को फिर से लेकर अदालत पहुंचा था।
           जांच में देरी होने को लेकर कोर्ट ने पंजाब में लंबित सभी FIR की जानकारी देने के लिए कहा था। DGP को इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए थे। इसके जवाब में एएजी एडीएस सुखीजा ने 8 जनवरी को अदालत को बताया था कि 79 हजार FIR लंबित हैं, जिनमें अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है। कोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई 30 जनवरी को करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी : अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

रोहित भदसाली । शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं और युवतियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों पर भर्ती के...
article-image
पंजाब

85.4 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब : पंजाब में फर्जी बिलिंग रैकेट का खुलासा, कारोबारी गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब के कराधान विभाग ने फर्जी बिलिंग और जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. शुरुआती जांच में करीब 85.4 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट : जिन चेहरों को मिल सकता है इनाम…जानिए

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल कर सकते हैं। मोदी कैबिनेट में बदलाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि आगामी...
Translate »
error: Content is protected !!