एक प्रण जो जिला परिषद बनने के बाद लिया था वह आज पूरा हुआ : जम्मुहार स्कूल का भवन बन कर हुआ तैयार : मनोज कुमार 

by
एएम नाथ। चम्बा  :   जम्मुहार स्कूल जो काफी समय से जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था। उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से वह शिक्षा विभाग के हैंडओवर नहीं हो रहा था। अब उक्त भवन बन कर तैयार हो चूका है।
जिला परिषद सदस्य करियां वार्ड मनोज कुमार मनु का कहना है कि तकरीबन 30  लाख रुपये इसके ऊपर खर्च हो चुके थे। परंतु स्कूल को भवन नसीब नहीं हो रहा था। हमें चुनावों के वक्त लोगों ने इस बारे में बताया था। हमने सदन में शिक्षा विभाग से इस बारे में सवाल किया तो उस वक्त स्थिति के बारे में पता चला। धन्यवाद करवा चाहूंगा पूर्व एडीएम चम्बा का जिन्होने सदन में ही स्कूल की मुरम्मत हेतु  दो लाख रुपये देने का वादा भी किया और वादा निभाया भी। उसके बाद धन्यवाद स्थानीय पंचायत प्रधान अनिल व स्थानीय निवासी चैन लाल का जिनकेे अथक प्रयासों से आज अच्छा भवन बन कर तैयार हुआ। विशेषत: धन्यवाद उनका जिन्होने भूमिदान की।
आज शिक्षा विभाग की टीम और विकास खण्ड मैहला की टीम, पंचायत की टीम और स्थानीय लोगों के साथ जाकर स्कूल का मौका किया। अब इस भवन को शिक्षा विभाग के हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। बहुत जल्द अब बच्चों को नया भवन नसीब हो जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

400 बैंक खाते फ्रीज, अवैध लेनदेन के मामले में : जांच के दायरे में आए खाताधारक, शातिर कमीशन का देते थे लालच

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के करीब 400 खातों में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का पैसा आया है। फिलहाल, खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाते घर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने 28 जनवरी को जिला मुख्यालय चम्बा में केंद्रीय राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुलाहकड़ी व राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल का हुआ धमाकेदार आगाज : कृषि मंत्री ने किया पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

ऐसे वाइब्रेंट कार्यक्रमों से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 सितम्बर। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला के पुलिस मैदान में आज धमाकेदार आगाज हुआ। शनिवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो....
Translate »
error: Content is protected !!