95 लाख खर्च करने की सीमा निर्धारित, लोकसभा चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी को : व्यय पर्यवेक्षकों की ADC अभिषेक वर्मा नेबैठक ली

by
शिमला, फरवरी 28 – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहां बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में व्यय पर्यवेक्षकों की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी अधिकारी लोकसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें तथा पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से अपने दायित्व का निर्वहन करें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी को 95 लाख खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है और उपस्थित व्यय पर्यवेक्षकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके चुनाव के संबंध में संशय दूर किए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत वीडियो निगरानी दल, फ्लाइंग स्क्वाड कार्य करना शुरू कर देंगे और व्यय पर्यवेक्षकों को प्रत्याशियों का लेखा जोखा भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था अजीत भारद्वाज ने बैठक का संचालन किया और लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से उपस्थित कर्मचारियों को अवगत करवाया।
बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की बात को सुने और गेस्ट टीचर पॉलिसी वापस ले सरकार – जो वादा था सरकार निभाए और युवाओं को पक्की नौकरी दे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। जब जो मन में आए उसे पॉलिसी बनाकर प्रदेश के ऊपर नहीं थोपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जिला क्षय रोग समिति की बैठक आयोजित – 7 दिसंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान : डीसी 

एएम नाथ। चम्बा :  राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के सफल क्रियान्वन के बारे में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 211.47 करोड़ का वार्षिक बजट स्वीकृत

श्रमिकों से जुड़ी सामाजिक कल्याण योजनाओं पर 105 करोड़ रुपये होंगे व्यय एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां बोर्ड की...
Translate »
error: Content is protected !!