एक मुलाकात हुई और बन गई बात …आप विधायक अनमोल गगन मान का यू-टर्न, इस्तीफा हुया नामंजूर

by

खरड़ : आम आदमी पार्टी के विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। कल यानी शनिवार को उन्होंने AAP से इस्तीफा दिया था।साथ ही राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान किया था. वहीं, रविवार को उन्होंने यू-टर्न ले लिया।

इस बात की जानकारी पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दी. उन्होंने कहा कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा अनमोल गगन मान इस्तीफा मंजूर किया गया है। वो भी अब उनकी बात को मानते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में काम करती रहेंगी।

अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर

आज पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अनमोल गगन से पारिवारिक माहौल में मुलाकात की, जहां दोनों के बीच खुलकर बातचीत हुई।  अमन अरोड़ा ने मुलाकात के बाद घोषणा की कि उन्होंने अनमोल गगन का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है और वह अब पहले की तरह आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय रूप से काम करती रहेंगी।

अनमोल गगन ने भी पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि वह पार्टी और क्षेत्र के कल्याण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं । उन्होंने पार्टी अध्यक्ष की सलाह को गंभीरता से लिया और आने वाले समय में खरड़ विधानसभा क्षेत्र की प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

आनमोल गगन मान कौन है ?

अनमोल गगन मान ने वर्ष 2022 में खरड़ से अपना पहला चुनाव जीता और उसी वर्ष भगवंत मान मंत्रिमंडल में मंत्री बनाई गईं. मूल रूप से मानसा ज़िले की रहने वाली अनमोल ने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई की है. वह पंजाबी संगीत जगत की एक जानी-मानी गायिका भी हैं और कई लोकप्रिय गाने रिलीज़ कर चुकी हैं. उनकी लोकप्रियता ने युवा मतदाताओं के बीच पार्टी को मजबूत किया है।

अब जब अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है, तो वह नए जोश के साथ आम आदमी पार्टी के साथ काम करती नजर आएंगी. अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी में एकजुटता बरकरार है और हर नेता को सम्मान मिल रहा है. उम्मीद है कि अनमोल गगन के इस रुख के बाद खरड़ हलके के रुके हुए प्रोजेक्टों को गति मिलेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत ने किया आतंकी घोषित, रॉकेट हमले का है आरोपी, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा का करीबी

खालिस्तानी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्य लखबीर सिंह लांडा को गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित कर दिया है। 33 साल का कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा 2021 में मोहाली में पंजाब पुलिस...
article-image
पंजाब

सरकारों द्वारा पूंजीपतियों को खुश करने के लिए लगातार काले कानून बनाए जा रहे,  पहले 44 श्रम कानूनों  में से 29 रह गए और अब 4 श्रम कानून रह गए : सीपीआईएम  

गढ़शंकर।  तहसील कमेटी सीपीआईएम की ओर से पार्टी दफ्तर में कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने अंतरराष्टीय मजदूर दिवस के अवसर पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान बिभिन्न वक्ताओं ने कहा कि 1886 में...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शुद्ध गुरबाणी उच्चारण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा :  शुद्ध उच्चारण, स्पष्टता, लय और प्रस्तुति के आधार पर हुआ मूल्यांकन; विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को समर्पित प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नए नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने संभाला पदभार

गढ़शंकर, 22 सितंबर।  नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने तहसील गढ़शंकर में बतौर नायब तहसीलदार पदभार संभाल लिया। इ इससे पहले वह तलवाड़ा में तैनात थे। पदभार संभालने पर कार्यालय स्टाफ ने उनका स्वागत किया।...
Translate »
error: Content is protected !!