बीडीपीओ पूजा शर्मा 28 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार….क्या है मामला जानें

by

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार शाम नूंह स्थित पुन्हाना की बीडीपीओ पूजा शर्मा को एक ठेकेदार समेत धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने साल-2020 से 2022 तक गांव मुजेड़ी में विकास कार्य के एवज में करीब 28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार, आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही उनसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी पूजा शर्मा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। मौजूदा समय में वह फरीदाबाद के सेक्टर-79 स्थित रॉयल रेजीडेंसी में परिवार समेत रहती हैं। वह नूंह के पुन्हाना में बीडीपीओ के पद पर तैनात हैं।

इसके अलावा उनके साथ गिरफ्तार ठेकेदार हीरालाल मूलरूप से यूपी के रायबरेली का रहने वाला है। उसे गांव मुजेड़ी से गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ बल्लभगढ़ सदर थाना में 16 अक्टूबर 2022 को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि फरीदाबाद के ग्राम पंचायत मुजेड़ी नौ अक्टूबर 2020 बनाए गए कार्यवाहक सरपंच ब्रहमपाल ने ग्राम सचिव जोगेन्द्र और बीडीपीओ पूजा शर्मा के साथ मिलकर बिना किसी अनुमित के फर्जी विकास कार्य का खाका तैयार किया। साथ ही करीब 22 करोड़ रुपये का गबन किया। इसमें 17 करोड़ 14 लाख रुपये की अदायगी विभिन्न फर्म में की गई।

पेड़-पौधे लगाने के नाम पर लाखों की हेराफेरी

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पूजा शर्मा ने ग्राम पंचायत में पेड़-पौधे लगाने का भी फर्जी बिल तैयार किया और हीरालाल नामक ठेकेदार और तत्कालीन सरपंच के साथ मिलीभगत से 23 लाख का गबन किया। खातों से रुपयों की प्राप्ति की गई।

बंद खाते को खुलवाने का भी है आरोप

एसीबी के अनुसार, जांच में यह भी पाया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद ग्राम पंचायत मुजेड़ी के सभी बैंक खातों को बंद कर दिया गया था। लेकिन आरोपी पूजा शर्मा द्वारा बंद बैंक खातों को बिना कोई अनुमति के अपने स्तर पर खुलवा दिया। साथ ही उससे एक फर्म को भुगतान किया गया। इसके अलावा पूजा शर्मा ने ग्राम पंचायत के बैंक खाते से सवा नौ लाख रुपये भी निकाले।

एसीबी की जांच में धोखाधड़ी सामने आई

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ सदर थाना में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच एसीबी को सौंपी गई। जांच में पाया कि पूजा शर्मा ने तिगांव में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रहते हुए ग्राम पंचायत मुजेड़ी के तत्कालीन कार्यवाहक सरपंच ब्रहमपाल व अन्य फर्म मालिकों के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग किया। साथ ही बिना कोई एस्टीमेट पास करवाए गांव में फर्जी विकास कार्य दिखलाकर भिन्न फर्म मालिकों के बैंक खातों में लगभग 28 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा ने मामूम बच्चियों से की दरिंदगी… POSCO तहत मामला दर्ज

एएम नाथ । हमीरपुर/ लुधियाना :  जिले से एक सनसनीखेज वारदात हुई है। लुधियाना का व्यक्ति हिमाचल के मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था और नाबालिग बच्चियों के साथ कथित तौर पर अश्लील...
article-image
पंजाब

नशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 13 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीसी-एसपी ने की औचक छापेमारी : 4 ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन जब्त, संलिप्त व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ आगे की जा रही कानूनी कार्रवाई

उपायुक्त बोले – किसी को बख्शा नहीं जाएगा रोहित जसवाल : ऊना, 24 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करने के उपक्रम में...
article-image
पंजाब

पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर भर्ती : 85,920 रुपये तक मिलेगी सैलरी,

पंजाब नेशनल बैंक ने देशभर के 17 राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के 750 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!