पुलिस ने जबरन वसूली के लिए फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

by

मोहाली, 9 सितंबर । पंजाब के मोहाली पुलिस ने फिरौती के लिए एक होटल में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और घटना में इस्तेमाल किया गया एक वाहन भी बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि यह कार्रवाई डीआईजी रूपनगर रेंज हरचरण सिंह भुल्लर के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत की गई।

उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2025 को देर रात करीब 2 बजे डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड स्थित अमन होटल में फायरिंग की घटना हुई थी। होटल मालिक करण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया था। जांच में पता चला कि यह गिरोह बाकरपुर और मटरान गांवों से काम कर रहा था। पुलिस ने जब छापेमारी शुरू की तो आरोपी फरार हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस, प्रभारी एंटी-नारकोटिक्स सेल, एसएएस नगर मुबारिकपुर और प्रभारी स्पेशल सेल, मोहाली की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए जांच शुरू की और 8 दिनों के भीतर ही आरोपियों तक पहुंच गई। हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले नवजोत सिंह उर्फ संटी को 7 सितंबर 2025 को मोहाली के सेक्टर 80 से गिरफ्तार किया। घटना के समय वह टू व्हीलर से जा रहा था।

इसके बाद गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमना को 8 सितंबर, 2025 को बरवाला के पास गांव सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और स्कूटी बरामद की है।

दोनों आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रहे हैं और जमानत पर बाहर थे। आरोपी अमनदीप ने अपनी पहचान छिपाने के लिए घटना से पहले अपनी दाढ़ी कटवा ली थी। गिरोह का एक और सदस्य अनिकेत सिंह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा बिना मास्क के घूम रहे लोगों को बांटे मास्क और मास्क ना पहनने वाले कई युवाओं का कोविड टेस्ट करवाया

गढ़शंकर । कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के लिए गढ़शंकर पुलिस द्वारा एसएचओ इकबाल सिंह...
article-image
पंजाब

गृह मंत्रालय द्वारा डॉ.साहिल हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के राज भाषा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.धर्मपाल साहिल( होशियारपुर )को उनकी साहित्यक उपलब्धियों को देखते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय...
article-image
पंजाब

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन घायल, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 17 मार्च : माहिलपुर पुलिस ने रजत पुत्र तरसेम सिंह निवासी तलवंडी सलेम थाना नकोदर जिला जलंधर के बयान पर उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर तीन लोगों को घायल करने के आरोप...
article-image
पंजाब

सरपंची की पुरानी रंजिश में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, सरपंच समेत 11 के खिलाफ केस

मानसा के नंगल कलां में वारदात से सनसनी, तेजधार हथियारों और लोहे की रॉड से किया हमला; अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं मानसा: जिला मानसा के गांव नंगल कलां में सरपंची के...
Translate »
error: Content is protected !!