सरपंची की पुरानी रंजिश में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, सरपंच समेत 11 के खिलाफ केस

by

मानसा के नंगल कलां में वारदात से सनसनी, तेजधार हथियारों और लोहे की रॉड से किया हमला; अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

मानसा: जिला मानसा के गांव नंगल कलां में सरपंची के चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते कबड्डी खिलाड़ी युवक अमनदीप सिंह उर्फ मंगू पंडित की तेजधार हथियारों और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। थाना सदर मानसा पुलिस ने इस मामले में गांव के मौजूदा कांग्रेसी सरपंच रेशम सिंह उर्फ जिंदा समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, अमनदीप सिंह सोमवार सुबह मानसा शहर से अपने गांव नंगल कलां जा रहा था। इसी दौरान कारों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों के पास तेजधार हथियार और लोहे की रॉड थीं। हमलावरों ने अमनदीप के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अमनदीप को उपचार के लिए मानसा के सरकारी अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान अमनदीप की मौत हो गई।

सरपंची चुनाव की रंजिश का आरोप

पुलिस को दिए बयान में अमनदीप ने बताया था कि सरपंची के चुनाव के दौरान कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। उसने इसी पुरानी रंजिश के चलते हमला किए जाने की बात कही थी। पुलिस ने इस बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रेशम सिंह उर्फ जिंदा, खुसू, बादल सिंह, कुलदीप सिंह निवासी भम्मे कलां, गगनी निवासी जवाहरके, सगनी निवासी गुरने तथा करीब पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अच्छा कबड्डी खिलाड़ी था अमनदीप

मृतक के चाचा के बेटे कृष्ण शर्मा ने बताया कि अमनदीप अच्छा कबड्डी खिलाड़ी था। वह कबड्डी खेलने के साथ-साथ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अमनदीप विवाहित था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी।

परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा है कि जब तक मामले में नामजद सभी कथित आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे अमनदीप का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई जारी

डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने सरपंच समेत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

वारदात के बाद गांव नंगल कलां में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों तथा सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बढ़ रही कड़ाके की ठंड : 8 जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का असर लगातार जारी है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...
article-image
पंजाब

पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत, कई लोग लापता – CM लालदुहोमा ने चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

मिजोरम :  मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।...
article-image
पंजाब

बीजेपी उम्मीदवार को वनीत बिट्टू 7 हजार वोट डलवाएं, जाखड़ को भेजेंगे स्वीट्जरलैंड : राजा वडिंग

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दावा किया हैं कि लुधियाना पश्चिमी में कांग्रेस का मुकाबला किसी पार्टी के साथ नहीं हैं। पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए...
article-image
पंजाब

Annual Sports Meet Held at

Hoshiarpur/April 8 :  Daljeet Ajnoha l The annual sports meet at Sant Baba Dalip Singh Memorial Khalsa College Domeli, an educational institution under the Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee, was successfully organised under the leadership...
Translate »
error: Content is protected !!