एक युवक की 6 युवतियों के साथ अश्लील वीडियो वायरल!

by

अमरावती –नासिक के अशोक खरात मामले की स्याही सूख भी नहीं पाई थी कि जिले के परतवाड़ा में एक 19 वर्षीय युवक के छह अलग-अलग युवतियों के साथ अश्लील (न्यूड) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से बड़ी खलबली मच गई है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला पुलिस प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर संदिग्धों को कार्रवाई के दायरे में लाया है।
इस चौंकाने वाले मामले के बाद भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने आक्रामक रुख अपनाया है. यह मामला लव जिहाद का होने का संदेह उन्होंने व्यक्त किया है और अमरावती ग्रामीण पुलिस से तुरंत मामला दर्ज कर संबंधित आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है. अमरावती ग्रामीण पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए वीडियो में दिख रहे 19 वर्षीय युवक और इन वीडियो को टेलीग्राम पर वायरल करने वाले उसके दोस्त की पहचान कर ली है. ये दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की नजर में हैं और यदि कोई पीड़िता या उसके परिवार का सदस्य शिकायत दर्ज कराता है तो जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं.
वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों के नाबालिग होने की संभावना है. पीड़ितों या उनके परिवार वालों को बिना डरे आगे आकर शिकायत दर्ज करनी चाहिए. शिकायतकर्ता और पीड़ितों के नाम पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे, ऐसा पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा. वीडियो वायरल करने वाला युवक मुख्य आरोपी का दोस्त बताया जा रहा है. राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सामाजिक समानता के लिए काम करना ही डा. अम्बेडर को सच्ची श्रद्धांजलि : निमिशा मेहता

गढ़शंकर :  भाजपा नेता निमिशा मेहता द्वारा अपने साथियों समेत अपने निवास पर डा. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंचों, सरपंचों तथा नंबरदारों ने पहले...
article-image
पंजाब

गर्मी व बारिश के कारण डेंगू रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक के सभी सकूलों में डेंगू प्रति जागरूकता अभियान शुरू : एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर पीएचसी पोसी के एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सकूलों में फील्ड स्टाफ द्वारा जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया...
article-image
पंजाब

पंजाब के लोग विकल्प के तौर पर कांग्रेस की ओर देख रहे…सत्ताधारी आम आदमी पार्टी  से जनता का मोहभंग हो रहा : भूपेश बघेल

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज़ करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के लिए AICC महासचिव भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि राज्य के लोगों के लिए कांग्रेस ही...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में गर्मियों में बच्चों की सुरक्षा हेतु समर केयर सेमिनार आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए ‘समर केयर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!