एचआरटीसी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, गेट मीटिंग कर सरकार को चेताया

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 20 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित बस अडडा में गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।

इस दौरान निगम कर्मियों खासकर चालक वर्ग ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ उनकी मांगों को लेकर उदासीन रवैये की कड़ी निंदा की। उनका कहना है कि हर माह दस तारीख को नारेबाजी करने उपरांत वेतन का भुगतान किया जाता है, ऐसे में उनकी प्रमुख मांग है कि हर माह की पहली तारीख को पेंशन व वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यूनियन ने चेताया है कि 31 जुलाई तक मांगें न मानी गई तो पहली अगस्त को एचआरटीसी कर्मी सड़कों पर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन की होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर 31 जुलाई तक उनकी मांगें पूरी नही की गई तो 1 अगस्त से चालक 8 घंटे की ड्यूटी के बाद कोई काम नही करेंगे।

रविवार को धर्मशाला बस अडडा में एचआरटीसी कर्मियों ने गेट मीटिंग की, जिसकी अध्यक्षता एचआरटीसी ड्राइवर्स यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा निगम प्रबंधन को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, ऐसे में 31 जुलाई तक मांगों पर कोई निर्णय नहीं होता है तो पहली अगस्त को निगम कर्मी सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों को पहली तारीख को वेतन और पेंशन देना सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आलम यह है कि निगम कर्मियों को हर माह दस तारीख को नारे लगाने के बाद वेतन दिया जा रहा है, कर्मियों को देय लाभ लंबित पड़े हैं। निगम कर्मियों की मांगों में रुकी हुई पदोन्नति को बहाल करना, एनपीएस, वेतन समय पर देना, 4-9-14 का लाभ देना, एरियर का भुगतान, रात्रि एवं अतिरिक्त भत्ते, चिकित्सा भत्ता, मुफ्त यात्रा पास, चालकों की भर्ती करना, कुलपुर्जों की कमी को दूर करना, पीसमील कर्मियों के हितों का ध्यान रखना, मेडिपर्सन एक्ट, लंबित तीन वर्दियां देना आदि शामिल हैं। इस अवसर पर एचआरटीसी के विभिन्न वर्गों के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, डॉ. जनक राज ने रखीं महत्वपूर्ण मांगें

एएम नाथ। भरमौर : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का विधायक डॉ. जनक राज ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. जनक राज ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चैतन्य शर्मा के MLA बनने के बाद गगरेट में जिला परिषद सीट खाली : वोटर लिस्टें बनाने का शेड्यूल जारी , पंचायती राज प्रतिनिधियों (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर) की 200 सीटें होंगे इलेक्शन,

शिमला : प्रदेश में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बजाते हुए स्टेट इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को वोटर लिस्ट बनाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पंचायतों में 13 मार्च को वोटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीबीपी के सहयोग से प्रदेश में सीमा पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून के सीमांत कमांडर संजय गुंज्याल ने भेंट की। बैठक के दौरान प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुंडी माता मंदिर में गूंजे माता के जयकारे, भक्तों ने रातभर किया जागरण : सुभाष प्रिंस और राजू भाई के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

2011 से आस्था का केंद्र बना खुंडी माता मंदिर, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु एएम नाथ। चम्बा : खुंडी माता मंदिर कैहला द्रड़्ढा में मंगलवार को मां का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण...
Translate »
error: Content is protected !!