चैतन्य शर्मा के MLA बनने के बाद गगरेट में जिला परिषद सीट खाली : वोटर लिस्टें बनाने का शेड्यूल जारी , पंचायती राज प्रतिनिधियों (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर) की 200 सीटें होंगे इलेक्शन,

by

शिमला : प्रदेश में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बजाते हुए स्टेट इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को वोटर लिस्ट बनाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पंचायतों में 13 मार्च को वोटर लिस्ट का प्रकाशन करना होगा। उप चुनाव के लिए सभी डीसी को 31 मार्च तक वोटर लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। इलेक्शन कमीशन के अनुसार, जो युवा 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वह वोट बनाने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए उन्हें रिवाइजिंग अथोरिटी (पुनरीक्षण प्राधिकारी) के समक्ष 14 से 18 मार्च तक दावा पेश करना होगा।
23 मार्च तक वोटर लिस्ट पर लोगों की आपत्तियों एवं सुझावों का रिवाइजिंग अथोरिटी को निपटारा करना है। 27 मार्च तक रिवाइजिंग अथॉरिटी के आदेशों के खिलाफ अपील की जा सकेगी। अपीलिंग ऑफिसर डीसी को 29 मार्च तक अपील का निपटारा करना होगा और 31 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। बता दें कि कुछ जगह पंचायत प्रतिनिधियों के निधन के कारण, कुछ के नौकरी पर लगने और कुछ के अन्य कारणों की वजह से प्रदेश में पंचायती राज प्रतिनिधियों (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर) की 200 सीटें खाली पड़ी हैं। इसे देखते हुए इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की तैयारी कर दी है। सभी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को वोटर लिस्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वोटर लिस्ट बनते ही इलेक्शन कमीशन वोटिंग का तारीख का ऐलान करेगा।
चैतन्य शर्मा के MLA बनने के बाद गगरेट में जिला परिषद सीट खाली :
प्रदेश में सबसे बड़ा चुनाव ऊना के गगरेट जिला परिषद वार्ड का तय है। यहां से पूर्व जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनके MLA बनने के बाद यह सीट खाली है। इसी तरह 9 पंचायत समिति , 9 प्रधान, 12 उप प्रधान, लगभग 170 पद वार्ड मेंबर के खाली पड़े हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सी.जे.एम. की ओर से केंद्रीय जेल, नशा छुड़ाओ केंद्र व लीगल लिटरेसी क्लब शेरगढ़ का दौरा

होशियारपुर :जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार में इसी माह आयोजित होगा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन एएम नाथ : शिमला, 03 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

UK, फ्रांस और जर्मनी से मंगवाई कोकीन-MDMA : सोलन निवासी को 10 साल कठोर कारावास

एएम नाथ।  सोलन, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स): अंतरराष्ट्रीय डाक पार्सल के जरिए विदेशों से मादक पदार्थ मंगवाने के मामले में सोलन निवासी पंकज शर्मा को विशेष न्यायाधीश-II, सोलन की अदालत ने 10 साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी काम के लिए पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित : जयराम ठाकुर

एचआरटीसी के लिए पुलिसकर्मियों से काटे जाने वाले अंशदान की भरपाई करे सरकार एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी की बसों में सफ़र के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान में पांच...
Translate »
error: Content is protected !!