चंबा में मतदाता जागरूकता बारे  साइकिल रैली का आयोजन : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने सम्मानित किये प्रतिभागी

by
एएम नाथ। चम्बा :   स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन चंबा द्वारा जिला मुख्यालय  में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को स्वीप के  नोडल अधिकारी  अरविंद सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जबकि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने साइकिल रैली के प्रतिभागियों व विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की  की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए स्वीप  कार्यक्रम  के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों  की निरंतरता में ही चंबा  चौगान में  मिलेनियम गेट से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया गया ताकि  आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित व जागरूक किया जा सके।
मुकेश रेपसवाल बताया कि यह  साइकिल रैली मिलेनियम गेट चंबा से भरमौर चौक, वालू , हरदासपुर  होते हुए  वापस चौगान स्थित  मिलेनियम गेट में पहुंचने पर  संपन्न हुई।  उन्होंने बताया कि साइकिल रैली के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से इस साइकिल रैली का थीम मेरा वोट मेरा भविष्य निर्धारित किया गया था जिसके माध्यम से आम जनमानस में मतदान के महत्व बारे संदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि साइकिल रैली के माध्यम से देश के प्रति अपना दायित्व  निभाने को लेकर 1 जून को मतदान करने की अपील तथा मतदाताओं के सहायतार्थ  टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी प्रदान की गई।
उपायुक्त ने बताया कि ज़िला में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) आरंभ किया गया है । इस कार्यक्रम के माध्यम से ज़िला  के विभिन्न हिस्सों के दूर -दराज  क्षेत्रों में अनेक  मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जिला के मतदाताओं से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1 जून को  अधिक-से-अधिक मतदान करने का आह्वान किया जा रहा है
कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली  के प्रतिभागियों को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  प्रतिभागिता प्रमाण पत्र व मेडल्स   देकर  सम्मानित भी  किया गया
इस अवसर पर, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा ,, चंबा साईकलिंग एसोसिएशन प्रेसिडेंट चंद्रकांत,एसएचओ सदर राजेश द्विवेदी ,व उनके टीम सदस्यों सहित अनेक विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरासी में बादल फटा, रास्ते पर आया मलबा, मणिमहेश यात्रा पर रोक

एएम नाथ। चम्बा : श्री  मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार देर शाम सुंदरासी में बादल फटने से हुए भूस्खलन से मलबा रास्ते पर आ गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि मलबे की चपेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : सफल व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा ले विद्यार्थी वर्ग – कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ । चंबा, (सिहुन्ता) 10 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट किए जाएंगे जारी: मुकेश

 हिमाचल को हरित राज्य बनाने को प्रयासरत सरकार :  जल मिशन का अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक कर लिया जाएगा पूर्ण धर्मशाला, 15 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने 71वीं बार रक्तदान कर मनाया जन्मदिन

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया विधायक का जन्मदिन एएम नाथ। शाहपुर, 12 फरवरी : रैत स्थित लक्ष्मी मैरेज पैलेस में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का जन्मदिन...
Translate »
error: Content is protected !!