एचआरटीसी बस पर हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार : हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का किया था प्रयास

by
रोहित जसवाल। चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली एचआरटीसी बस पर बीते मंगलवार शाम को हमला करने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एचआरटीसी बस 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी।  यात्रा के दौरान खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन तथा कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इस अप्रत्याशित हमले से बस में सवार यात्री, चालक और परिचालक भयभीत हो गए। हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और सभी यात्री एवं चालक दल सुरक्षित हैं।
              इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय शिमला के उच्च अधिकारियों ने पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था से मामले को सुलझाने के लिए वार्ता की, जिसके परिणाम स्वरुप हिमाचल पथ परिवहन निगम की हमीरपुर यूनिट की बस पर पंजाब के मोहाली के पास खरड़ में हुई तोडफ़ोड़ के मामले में एफआईआर दर्ज  की गई। मामले की जाचं एसएएस नगर पुलिस, मोहाली द्वारा सक्रियता से की जा रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गई प्रेस विगाप्ति में बताया कि हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया, जिससे उनकी शिनाख्त करना कठिन हो गया।
घटना के तरुंत बाद, एक यात्री ने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में सचूना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए बस को मौके से हटवाया और जांच प्रारंभ की। पंजाब पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को ढूंढ कर हिरासत में ले लिया है और उनके पास से कार भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिहं पुत्र जसबीर सिंह, निवासी मुक्तसर साहिब (वर्तमान में बल्लोमाजरा में रह रहा है) और हरदीप सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह, निवासी भ_ा साहिब (रोपड़) के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में एचआरटीसी प्रबंधन यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधी की सुचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे उनकी सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके । पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारीयों ने हिमाचल से पंजाब जाने वाली बसों, लोगों व वाहनों की पूर्णतया सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बॉलीवुड की एक्ट्रेस अब बनी राजनीति की क्वीन : मंडी में कुछ यूं पछाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को

एएम नाथ। मंडी  :   मंडी संसदीय सीट से बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने जीत हासिल की है। चुनावों का दौर शुरू होने के पहले से ही यह सीट काफी हॉट मानी जा रही थी।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गीता में भक्ति,योग व कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक, श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह

चंबा, 7 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव व्यय टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता।

एएम नाथ। चंबा 8 फरवरी :   लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में गठित चुनाव व्यय निगरानी टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश...
article-image
पंजाब

पंजाब में आने वाले दिनों में घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा : मौसम विभाग ने कल यानी 24 जनवरी के लिए रेड अलर्ट-ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़ :   पंजाब में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है, अगर 22 जनवरी के दिन के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री रहा है, जिसने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़...
Translate »
error: Content is protected !!