2 गिरफ्तार : गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों से चोरी की तीन बाइक की बरामद L

by

गढ़शंकर, 28 नवंबर: गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे तीन चोरी की बाइक बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में प्रेसनोट जारी थाना गढ़शंकर एसएचओ जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा लूटपाट व चोरी के आरोपियों के विरुद्ध चलाये गए अभियान को उस वक्त सफलता हासिल हुई जब सुमंदडा चौकी इंचार्ज ए. एस. आई. सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ अड्डा सुमंदडा नाकाबंदी कर चैकिंग कर रहे थे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि मनजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी सहूंगडा थाना पोजेवाल और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा पुत्र गुरमेल सिंह निवासी चक्क गुजरां थाना गढ़शंकर जोकि चोरियां करने के आदी है वह आज भी चोरी की बाइक पर सहूंगडा से सुमंदडा की और आ रहे हैं और अगर लिंक रोड चक्क गुजरां पर चैकिंग की जाए तो दोनों को पकड़ा जा सकता है। सूचना पर जब ए. एस. आई. सुखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ आरोपियों को चोरी की स्प्लेंडर बाइक नंबर पीबी 07 ऐ जी 5279 के साथ गिरफ्तार कर थाना गढ़शंकर में धारा आईपीसी 379 के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ जैपाल ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में दो पल्टीना बाइक पीबी 07 ऐ जी 4612 व पीबी 32 ई 6354 बरामद किए गए हैं जो आरोपियों ने विभिन्न स्थानों से चोरी किए थे। उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर और पूछताछ की जाएगी और इन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले भी चोरी के 10 मामले दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के कारण गायब हुए कई पहाड़ : गढ़शंकर के बीत इलाके के रूपनगर के साथ लगते जंगलों व पहाड़ियों पर खनन माफिया सरगर्म

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर उपमंडल के शिवालिक की पहाड़ियों पर बीत इलाके के कुछ गांव रूपनगर जिले के सीमा के साथ स्टे हुए है। इन गांवों के जंगलों व पहाड़ों पर खनन माफिया...
article-image
पंजाब

12 पंजाब बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर रयात बाहरा एजुसिटी में चल रहा

होशियारपुर, 29 जून :  12 पंजाब बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-36) वर्तमान में रयात बाहरा एजुसिटी, चंडीगढ़ रोड, होशियारपुर में चल रहा है। यह शिविर 5 जुलाई, 2025 तक चलेगा, जिसमें...
article-image
पंजाब

कुल हिदं किसान सभा ने गढ़शंकर शहर में तीन जगह और एक दर्जन गावों में कृषि कानूनों की प्रतिया फूंकी

गढ़शंकर:सयुंक्त किसान र्मोचा के आहावान पर  कुल हिंद किसान सभा दुारा गांव गढ़ी मट्टों, शाहपुर, सदरपुर, चक्क रौतां, खानपुर, गढ़शंकर, पाहलेवाल, जीओ सैंटर गढ़शंकर, रिलांयस माल गढ़शंकर, दुगरी, बोड़ा, व गढ़शंकर शहर में कृषि...
article-image
पंजाब

15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भवती करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों गिरफ्तार

पिता की शिकायत पर माहिलपुर पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल जांच के दौरान सामने आई गर्भावस्था माहिलपुर, 5 सितंबर। माहिलपुर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती...
Translate »
error: Content is protected !!