एचपीपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

by

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां एचपीपीएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी करने तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवाएं अधिकारियों को पदोन्नति सहित विभिन्न लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी अधिकारी व कर्मचारी वर्गों के कल्याण के लिए कृत संकल्प है और उनके समस्त देय लाभ समय-समय पर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेवारी एवं लग्न के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है और वे निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी पदोन्नत हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवाएं अधिकारियों को एम्बलम भी प्रदान किए।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पुलिस उप अधीक्षक की पदोन्नति में तकनीकी पहलुओं को हल करते हुए प्रदेश सरकार ने एक साथ 18 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी है। यह संभवतः पहला ऐसा अवसर है जब एक साथ इतनी संख्या में इस कैडर के अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।
इस अवसर पर विशेष सचिव, गृह राजेश्वर गोयल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत लोदीमाजरा में 29 मार्च से 5 अप्रैल तक होगी भागवत कथा

बिलासपुर के प्रसिद्ध कथा वाचक प्रकाश चंद गर्गाचार्य सुनाएंगे कथा बद्दी, 27 मार्च (तारा) : ग्राम पंचायत लोदीमाजरा के माजरु गांव में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 29 मार्च से 5 अप्रैल तक किया जाएगा। आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निषाद की सफलता पर सबको नाज : पेरिस पैरालंपिक में ऊना के लाल निषाद का कमाल, ऊंची कूद में रजत पदक जीत कर रचा इतिहास

सीएम-डिप्टी सीएम ने दी बधाई रोहित भदसाली।  ऊना, 2 सितंबर। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। ऊंची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें… 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

एएम नाथ । शिमला : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला में जनवरी 2026 में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!