दागियों ने जनता के साथ नमक हरामी की है और जन भावनाओं से खिलवाड़ किया : गद्दारी करने के बाद बिके हुए विधायक एक महीने तक प्रदेश से बाहर भागते रहे – सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में खरीद-फरोख्त की राजनीति शुरू कर राज्य की संस्कृति को कलंकित किया है।  पार्टी से गद्दारी कर छह कांग्रेस विधायक राजनीतिक मंडी में बिके और अब खरीद-फरोख्त की राजनीति पर पूर्ण विराम लगाने की जिम्मेदारी प्रदेश के मतदाताओं की है। अगर खरीद फरोख्त की राजनीति को अभी सबक नहीं सिखाया, तो यह आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास धन बल नहीं है. जन बल ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दागियों ने जनता के साथ नमक हरामी की है और जन भावनाओं से खिलवाड़ किया है।  उन्होंने कहा कि पार्टी से गद्दारी करने के बाद बिके हुए विधायक एक महीने तक प्रदेश से बाहर भागते रहे और उनके परिवार के सदस्य भी उनके लिए चिंतित थे। जिस दिन बजट पास होना था, उस दिन चंडीगढ़ से सीआरपीएएफ की सुरक्षा में आए। सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने विधानसभा का गेट तोड़ दिया।  दागियों ने विधानसभा में आकर अपनी हाजिरी लगाई और बजट पर वोट किए बिना फिर भाग गए. बिके विधायकों ने नए कोट-पैंट सिला लिए, क्योंकि उन्हें लगा कि वह मंत्री बनने वाले हैं, लेकिन उनकी विधानसभा सदस्यता ही रद्द हो गई।

जयराम ठाकुर पर CM सुक्खू का निशाना :  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री रहते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पांच साल सोए रहे और चोरों के लिए दरवाजे खोल दिए. उन्हें सुक्खू सरकार ने बंद करके 2 हजार 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व कमाया है। राज्य की अर्थव्यवस्था में बीस प्रतिशत का सुधार आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनता का पैसा जनता के बीच बांटा जा रहा है। महिलाओं को 1 हजार 500 रुपये पेंशन, गौ पालकों को 1 हजार 200 रुपये महीना, 1.15 लाख विधवा महिलाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये, 70 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों का फ्री इलाज, मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये बढ़ोतरी, दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए, पुलिस कर्मियों की डाइट मनी में पांच गुना की वृद्धि, राज्य सरकार ने यह सब कुछ इसी अतिरिक्त राजस्व से किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री शगुन योजना की राशि बन्द करके सरकार गरीबों के साथ कर रही अन्याय

रोजगार न देने पर सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा नेता जय सिंह कहा, कार्यालय में की जाएगी तालेबंदी एएम नाथ। चम्बा : बीते 2 सालों से मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत मिलने वाली 31...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन पढ़ाई हेतू जिला पुस्तकालय में उपलब्ध होगी वाई-फाई सुविधा – DC जतिन लाल

ऊना 19 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने जिला पुस्तकालय ऊना का निरीक्षण कर पुस्तकालय की हालत व सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने खंड विकास अधिकारी ऊना को निर्देश दिए कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस का कॉन्स्टेबल निकला ‘ट्रॉली चोर : किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर से चोरी की

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस के एक जवान पर ट्रॉली चोरी करने का आरोप लगा है. मामला शत्राणा गांव का है, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल के पास से किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली बरामद...
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत : गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़की कार

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर एक ऑल्टो कार हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!